फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   indian delegates will talk with pakistan for sindhu commission meeting

सिंधु जल समझौते पर भारत-पाक की बैठक आज

Mon, 20 Mar 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 20 Mar 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
indian delegates will talk with pakistan for sindhu commission meeting
सिंधु नदी

सिंधु जल समझौते पर भारत और पाकिस्तान के स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की मीटिंग आज यानी सोमवार को इस्लामाबाद में है। बैठक में भाग लेने के लिए 10 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को पहुंच गया था। बता दें कि उड़ी हमले के बाद अब जाकर भारत और पाकिस्तान के बीच सरकार के लेवल पर बातचीत हो रही है।

विज्ञापन


1960 में हुए इस समझौते की ये 113वीं मीटिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की ओर से कहा गया पहले ही कह दिया गया है कि अपने अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत ने कहा कि हमारे दरवाजे हमेशा बातचीत के लिए खुले हैं। और सिंधु जल समझौते पर भी यही धारणा रखते हुए पाकिस्तान की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी। लेकिन भारत को मिले अधिकारों से समझौते बिल्कुल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, सितंबर में हुए उड़ी हमले की वजह से भारत ने पाकिस्तान से किसी भी मामले पर बातचीत बंद कर दी थी और उसमें सिंधु जल समझौत की मीटिंग भी शामिल था। बता दें कि इस परियोजना का कार्य फिर से शुरू होने से पंजाब को 5000 हेक्टेयर तो जम्मू-कश्मीर को 32,173 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता प्राप्त होगी। जिसका सीधा फायदा भारत को सिंधु जल समझौते के तहत पानी के पूरे इस्तेमाल के जरिए हो सकेगा। इस परियोजना की लागत 2285.81 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed