{"_id":"58babd354f1c1b9e64831f17","slug":"indian-cricket-team-will-be-play-awesome-game-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों ने माना, बंगलूरू में कमाल कर सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों ने माना, बंगलूरू में कमाल कर सकती है टीम इंडिया
amarujala.com-Presented by :
Updated Sat, 04 Mar 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
पुणे में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के पांच मैच की सीरीज के पहले मैच में 333 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत 2004 में ऑस्ट्रेलिया टीम से भारतीय सरजमीं पर कोई मैच हारा था, लेकिन पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में टीम इंडिया महज 105 और 107 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
पहली बार भारत का दौरा कर रहे बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ओ'कीफ' ने 12 विकेट लेकर टीम इंडिया को हार के मुंह में ढंकेल दिया। आशा की जा रही थी भारतीय टीम बंगलूरू में मजबूत वापसी करेगी, लेकिन बंगलूरू टेस्ट के पहले दिन विराट सेना महज 189 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
हमने अमर उजाला पोल में पाठकों से सवाल किया था कि "क्या पुणे की हार से उबरकर बंगलूरू में कमाल कर पाएगा भारत"? इस पोल में कुल 6405 लोगों ने हिस्सा लिया। 60.33 (3864) फीसदी पाठकों का मानना था कि भारत इस मैच में कमाल कर पाएगा। वहीं दूसरी ओर 34.13 फीसदी पाठकों (2186) पाठकों ने सवाल का जवाब नहीं में दिया। वहीं 5.54 फीसदी पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन