{"_id":"62c56dd0b4e8a757004727fb","slug":"indian-coast-guard-has-rescued-all-22-crew-members-from-distressed-merchant-vessel-mt-global-king","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को किया रेस्क्यू, पोरबंदर से चलाया था अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को किया रेस्क्यू, पोरबंदर से चलाया था अभियान
Wed, 06 Jul 2022 09:49 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, पोरबंदर
अमर उजाला ब्यूरो, पोरबंदर
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:49 PM IST
सार
रेस्क्यू किए गए दल में 1 पाकिस्तानी और 1 श्रीलंकाई नागरिक के साथ 20 भारतीय शामिल हैं। बचाए गए व्यक्तियों को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों द्वारा पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।
विज्ञापन
संकट में फंसे व्यापारी जहाज के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया रेस्क्यू अभियान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को संकटग्रस्त व्यापारी जहाज एमटी ग्लोबल किंग आई से रेस्क्यू कर लिया है। समुद्र में 93 समुद्री मील की दूरी पर बचाव अभियान चलाने के लिए पोरबंदर से आईसीजी जहाजों और एएलएच ध्रुव को लॉन्च किया गया था। आईसीजी ने यह जानकारी दी।
रेस्क्यू किए गए दल में 1 पाकिस्तानी और 1 श्रीलंकाई नागरिक के साथ 20 भारतीय शामिल हैं। बचाए गए व्यक्तियों को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों द्वारा पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर तटरक्षक बल को डूबते व्यापारिक जहाज ग्लोबल किंग-1 के बारे में एक आपदा चेतावनी मिली। जहाज कथित तौर पर पोरबंदर तट से 185 किमी दूर था। तटरक्षक बल ने तुरंत जवाब दिया और सभी को सतर्क कर दिया। खोज और बचाव अभियान में एक डोर्नियर विमान और स्वदेश निर्मित दोहरे इंजन वाले उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर शामिल थे।
तटरक्षक बल के मुताबिक, उस समय खराब मौसम के बावजूद स्थिति का आकलन करने और आसपास के जहाजों को सूचना देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के हवाई स्टेशन पोरबंदर से डोर्नियर विमान भेजा गया। डोर्नियर ने क्षेत्र में पहुंचने पर चालक दल के लिए एक ‘लाइफ राफ्ट’ गिराया। समुद्र में पहले से ही मौजूद आईसीजी पोत शूर को भी तुरंत क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Indian Coast Guard ALH Dhruv chopper rescuing distressed merchant vessel crew from the Arabian Sea near the sinking vessel MT Global King I in Arabian Sea 93 nautical miles off the Gujarat coast: ICG officials
विज्ञापन
(Source: Indian Coast Guard) pic.twitter.com/14rEB5AUWA — ANI (@ANI) July 6, 2022