बढ़ेगी ताकत: भारतीय तटरक्षक बल को मिले तीन आधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर, एचएएल ने किया है निर्माण
रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने तटरक्षक बल को तीन आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर सौंपे। ये हेलीकॉप्टर बल की क्षमताओं में और इजाफा करेंगे।
विस्तार
तटरक्षक बल के लिए आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) को लेकर शुरू किए गए एएलएच-3 एमके तटरक्षक बल कार्यक्रम के तहत बल को तीन आधुनिक हल्के हीलिकॉप्टर मिले हैं। इन हेलीकॉप्टर का निर्माण देश में ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को ये हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल को प्रदान किए। इन हेलीकॉप्टर की मदद से तटरक्षक बल की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी।
In a major boost to the ALH Mk-III indigenous Coast Guard programme, three Advanced Light helicopters (ALHs) manufactured by HAL were inducted into the stables of Indian Coast Guard by Defence Secretary Dr Ajay Kumar today pic.twitter.com/NMGsWKix4K
— ANI (@ANI) August 16, 2021