{"_id":"63aa10c69e0fae090068ac19","slug":"indian-coast-guard-caught-a-pakistani-boat-with-ammunition-and-drugs-worth-rs-300-crore-off-the-gujarat-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICG: हथियार, गोला बारूद समेत 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव पकड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ICG: हथियार, गोला बारूद समेत 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव पकड़ी
Tue, 27 Dec 2022 02:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:53 AM IST
सार
आईसीजी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुबह तड़के पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली अल सोहेली नाम की एक नाव भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी। आईसीजी नाव के ललकारने के बावजूद पाकिस्तानी नाव के चालक दल टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
भारतीय तट रक्षक(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : twitter.com/IndiaCoastGuard
विस्तार
भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने हथियार, गोला-बारूद और 300 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलो नशीले पदार्थ ले जा रही दस चालक दल वाली एक पाकिस्तानी नाव को सोमवार सुबह तड़के गुजरात तट पर रोक दिया। गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) से मिले इनपुट के आधार पर तटरक्षक बल ने 25 और 26 दिसंबर की रात को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) क्षेत्र में निगरानी के लिए तेज गश्ती जहाज ‘आईसीजीएस अरिंजय’ को तैनात किया है।
आईसीजी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुबह तड़के पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली अल सोहेली नाम की एक नाव भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी। आईसीजी नाव के ललकारने के बावजूद पाकिस्तानी नाव के चालक दल टालमटोल करते रहे। इसके बाद आईसीजी ने उन्हें चेतावनी देने के लिए गोलियां भी दागीं लेकिन वे रुके नहीं। इसके बाद आईसीजी के जवान ने पाकिस्तानी नाव को रोका और चालक दल समेत पूछताछ के लिए ओखा बंदरगाह ले गए। बीते 18 महीनों में गुजरात एटीएस और आईसीजी का यह सातवां संयुक्त अभियान है। जबकि ड्रग्स के साथ हथियार और गोलाबारूद पहली बार जब्त किए गए। इस दौरान कुल 1930 करोड़ रुपये कीमत के 346 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। वहीं 44 पाकिस्तानी और सात ईरानी क्रू को पकड़ा गया है।