फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard and Pakistan Maritime Security Agency meeting next month

पाक से बातचीत के लिए आगे आया भारत, अप्रैल में पाकिस्तानी शिष्टमंडल आएगा भारत

Mon, 27 Mar 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 27 Mar 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Indian Coast Guard and Pakistan Maritime Security Agency meeting next month
फाइल फोटो - फोटो : getty images

भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल रिश्ते सामान्य नहीं हो, लेकिन जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने से भारत गुरेज नहीं कर रहा है। खबर है कि अप्रैल महीने में दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है। इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) के बीच अप्रैल महीने में बैठक होने वाली है, जिसकी अगुवाई भारत करने के लिए तैयार हो गया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ये बैठक 15 अप्रैल के आसपास हो सकती है। बातचीत के लिए (PMSA) पाकिस्तानी टीम भारत आनेवाली है। इसके लिए दोनों पक्ष कूटनीतिक जरिए से वार्ता की तारीख तय करने में जुटे हैं। भारत की ये कोशिश है कि आतंकवाद के मुद्दे पर वो पीछे हटनेवाला नहीं है, लेकिन जरूरी मुद्दे पर बातचीत संभव है।
विज्ञापन


हाल ही में बीजेपी सांसद स्वपन दास गुप्ता और मीनाक्षी लेखी पाकिस्तान में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे। उनके साथ कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी थे। पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक अर्जी आने के बाद बारत ने 33 पाकिस्तानी कैदियों और मछुआरों को रिहा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी हमले के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई सुरक्षा शिष्टमंडल भारत आएगा। पिछली बार इंडियन कोस्ट गार्ड और PMSA के बीच बातचीत पिछले साल जुलाई में हुई थी। गौरतलब है कि इंडियन कोस्ट गार्ड और PMSA के बीच 2005 में एक समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे को अवैध जहाजों, सामुद्रिक प्रदूषण व प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। 2016 में इस समझौते को 5 वर्षों के लिये बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed