{"_id":"59c685a04f1c1b7d688b6321","slug":"indian-businessman-flew-to-singapore-to-buy-iphone-8-plus-as-marriage-gift-for-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को शादी में तोहफा देने के लिए सिंगापुर जाकर iPhone 8 ले आया पिता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटी को शादी में तोहफा देने के लिए सिंगापुर जाकर iPhone 8 ले आया पिता
एजेंसी/सिंगापुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
iPhone (Demo pic)
बेटी को उसकी शादी में उसका पसंदीदा गिफ्ट देने के लिए कोई पिता क्या कर सकता है इसका पता आपको इस खबर से चल जाएगा। दरअसल बेटी की शादी में उसे नया आईफोन देने के लिए एक पिता पहले तो हवाई सफर करके सिंगापुर पहुंचा और उसके बाद एप्पल स्टोर के बाहर रात में 13 घंटे तक लाइन लगाकर खड़ा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, 43 वर्षीय अमीन अहमद ढोलिया ऑर्कर्ड रोड पर स्थित एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहने वाले पहले व्यक्ति थे। शुक्रवार को मार्केट में आने वाले आईफोन 8प्लस को सबसे पहले अपने हाथों में लेने के लिए बेताब ढोलिया बृहस्पतिवार की शाम को 7 बजे वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जब ढोलिया से बात की गई थी तो उन्होंने कहा था कि मैं दो आईफोन खरीदूंगा जिसमें एक मेरी दूसरी बेटी के लिए होगा। यह पहला ऐसा मौका है जब मैं किसी चीज के लिए पूरी रात लाइन में लगा रहूंगा। यह बहुत ही अच्छा लग रहा है मगर इसके लिए मुझे पूरी रात लाइन में खड़े रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह 8 बजे जब स्टोर खुला तो वहां कई विदेशियों के साथ कुल 200 लोग लाइन में खड़े थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढोलिया शुक्रवार की रात को वापस भारत लौट आए।इस स्टोर पर विदेशियों के आने का मुख्य कारण है कि उनके देशों में अभी यह उत्पाद लांच नहीं हुआ है। मई में खुलने वाले इस स्टोर में आईफोन 8 और आईफोन 8प्लस लांच होने वाले पहले बड़े उत्पाद हैं।