{"_id":"5d7583d38ebc3e93b85d0d78","slug":"indian-base-on-moon-in-10-years-says-scientist-who-led-brahmos-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत 10 साल में चांद पर बना सकता है ठिकाना, वैज्ञानिक का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत 10 साल में चांद पर बना सकता है ठिकाना, वैज्ञानिक का दावा
Mon, 09 Sep 2019 04:12 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 09 Sep 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक ए शिवाथानु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत 10 बरसों में चांद की सतह पर ठिकाना बनाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, चांद पर हीलियम-3 के विशाल भंडार को देखते हुए भारत ऐसा कर सकता है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में पिल्लई ने कहा, अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम उन चार देशों में शामिल हैं, जो तकनीक में माहिर हैं। भारत महत्वपूर्ण पदार्थों और हीलियम-3 को धरती पर लाने के लिए चांद पर अपना ठिकाना बना सकता है।
विज्ञापन
हीलियम-3 को भविष्य का ईंधन कहा जाता है। यह गैर विकिरण वाला पदार्थ है, जिसमें यूरेनियम से 100 गुना ज्यादा ऊर्जा पैदा करने की क्षमता है।
पिल्लई ने कहा, भारत चांद पर अपने ठिकाने का भविष्य में होने वाली लॉन्चिंग का इस्तेमाल कर सकता है। अभी अमेरिका, रूस और चीन ने चांद पर अपना ठिकाना बनाने में रुचि दिखा चुके हैं। जाहिर है भारत भी इस दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन