{"_id":"5ddbed008ebc3e54ca641d8d","slug":"indian-army-will-deploy-spike-anti-tank-missile-on-loc-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना एलओसी पर तैनात करेगी स्पाइक मिसाइल, पाकिस्तान के बंकर होंगे तबाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना एलओसी पर तैनात करेगी स्पाइक मिसाइल, पाकिस्तान के बंकर होंगे तबाह
Mon, 25 Nov 2019 09:31 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 25 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्पाइक मिसाइल (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी- टैंक मिसाइल तैनात करने का फैसला लिया है। बता दें कि भारत ने हाल ही में इस्राइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले के बाद सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को आपातकालीन खरीद के लिए अधिकार दिए थे। इसके तहत ही स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि एलओसी पर मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय सेना ने इजरायल से 240 स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी हैं। इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैंक-रोधी ऑपरेशन के लिए किया जाता है। आतंकवादियों के छिपने वाले ठिकानों को नष्ट करने में इन मिसाइल का उपयोग किया जाता है। भारतीय सेना ने हाल ही में करीब एक महीने पहले नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के शिविर और लॉन्च पैड को निशाना बनाया था जिसमें चार से छह आतंकवादी मारे गए थे।
विज्ञापन
स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल की खासियत
रक्षा मामलों के जानकार राहुल बेदी के मुताबिक स्पाइक एक मानव पोर्टेबल मिसाइल है। यानि लॉन्चर और आदमी दोनों की मदद से इसे दागा जा सकता है। इस मिसाइल की दूसरी खासियत है इसकी मारक क्षमता। इस मिसाइल से 3-4 किलोमीटर की दूरी से हमला किया जा सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि दागने वाला सैनिक भी इस मिसाइल के साथ सुरक्षित रह सकता है। ये मिसाइल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन