फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China News Indian Army took over all five individuals missing from Arunachal Pradesh they will now be quarantined

चीन ने भारतीय सेना को लौटाए अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच नागरिक

Sat, 12 Sep 2020 04:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किबिटू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किबिटू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 12 Sep 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
India China News Indian Army took over all five individuals missing from Arunachal Pradesh they will now be quarantined
भारत चीन: अरुणाचल से लापता हुए नागरिकों को चीन ने लौटाया - फोटो : ANI

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच युवकों को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शनिवार को भारतीय सेना को लौटा दिया है। सेना ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज किबिटू में इन व्यक्तियों (अरुणाचल प्रदेश से लापता) को ले लिया। इन सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा और इसके बाद इन्हें परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा। इस बात की जानकारी तेजपुर डिफेंस के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

विज्ञापन

 


पीएलए ने मंगलवार को कहा था कि चार सितंबर को अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा से लापता हुए पांच युवक उन्हें सीमापार मिले थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, 'चीन की पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है कि वह अरुणाचल प्रदेश के युवकों को हमें सौंप देंगे। उन्हें 12 सितंबर को किसी भी समय एक निर्दिष्ट स्थान पर सौंपा जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे। लौटने पर उन्होंने उक्त पांच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं। यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।


मैकमोहन रेखा पर स्थित नाचो अंतिम प्रशासनिक क्षेत्र है और यह दापोरीजो जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर है। चीनी सेना द्वारा कथित तौर पर अगवा किए गए युवकों की पहचान तोच सिंगकम, प्रसात रिंगलिंग, डोंगतु एबिया, तनु बाकर और नगरु दिरी के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed