फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army to showcase only Made in India equipments at Republic Day parade 21 Guns Salute ammunition news

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर स्वदेशी का संदेश देगी थलसेना, सिर्फ 'मेड इन इंडिया' उपकरणों का होगा प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2023 10:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

21 बंदूकों की सलामी की परंपरा भारत में बनी 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन्स चलाकर निभाई जाएगी।

विज्ञापन
Indian Army to showcase only Made in India equipments at Republic Day parade 21 Guns Salute ammunition news
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra

विस्तार

इस साल भारत की थलसेना गणतंत्र दिवस परेड में स्वदेशी का संदेश देती नजर आएगी। दरअसल, सेना की तरफ से एलान किया गया है कि इस बार परेड में लाए जाने वाले सभी उपकरण 'मेड इन इंडिया' होंगे। यहां तक कि 21 बंदूकों की सलामी भी भारत में बनी 105 एमएम की इंडियन फील्ड गन्स से दी जाएगी। इतना ही नहीं सैन्य हथियारों में इस्तेमाल होने वाले गोला-बारूद भी भारत में ही बने हैं। 

विज्ञापन


इस साल गणतंत्र दिवस पर 25पाउंडर बंदूकों वाली पुरानी तोपों के बजाय नए 105 एमएम इंडिन फिल्ड गन से राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। यह फैसला सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया है। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भावनीश कुमार ने बताया कि हम स्वदेशीकरण की ओर जा रहे हैं और वह समय दूर नहीं जब सभी उपकरण स्वदेशी होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, 2281 फिल्ड रेजीमेंट की 1940 के शुरुआत में निर्मित सात तोपों से राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में सलामी देने के लिए गोले दागे जाते थे। इनका निर्माण ब्रिटेन में हुआ था और इन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि 1972 में 105 इंडियन फिल्ड गन को डिजाइन किया गया था और गन कैरेज फैक्टरी जबलपुर और फिल्ड गन फैक्टरी कानपुर में इनका निर्माण होता है और वर्ष 1984 से ही ये सेवा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी महिला अधिकारी
भारतीय सेना की महिला अधिकारी इस साल गणतंत्र दिवस परेड में मिसाइल टुकड़ी का नेतृत्व करने के साथ-साथ डेयरडेविल्स के रूप में मोटरसाइकिलों पर सवार होंगी। सिग्नल कोर की लेफ्टिनेंट डिंपल भाटी भारतीय सेना की डेयरडेविल्स मोटरसाइकिल टीम का हिस्सा होंगी। महिला अधिकारी पिछले एक साल से दल के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।


जोधपुर की रहने वाली भाटी ने कहा कि वह पिछले एक साल से जबलपुर केंद्र से अपनी टीम के साथ विभिन्न शो और कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। एक अन्य महिला अधिकारी, लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा, इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 'मेड इन इंडिया' आकाश, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि वह हर साल टीवी पर परेड देखकर उसमें हिस्सा लेना चाहती थीं और इस साल उनका सपना पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed