फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army to buy 307 ATAGS howitzers for deployment along China AND Pakistan border

Indian Army: सेना हॉवित्जर से देगी दुश्मन को जवाब, 307 ATAGS तोप खरीदने की तैयारी; सुरक्षा बलों का मेगा प्लान

Wed, 01 Mar 2023 09:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (PFFR) में 26 अप्रैल से 2 मई के बीच सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया था। उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है।

विज्ञापन
Indian Army to buy 307 ATAGS howitzers for deployment along China AND Pakistan border
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव और पाकिस्तानी सीमा से आतंकी घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना इन दोनों देशों की सीमाओं पर अपनी आर्टिलरी यानि तोपखाने की क्षमताओं को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसी क्रम में सेना ने 307 ATAGS हॉवित्जर तोप  खरीदने का प्रस्ताव बनाया है। रक्षा मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी भी दी है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में 'मेक-इन-इंडिया' की ओर कदम बढ़ाते हुए भारतीय सेना से चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनाती के लिए 307 उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) खरीदने का प्रस्ताव मंत्रालय को सौंपा है।  मंत्रालय ने आगे बताया कि यह प्रस्ताव 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का है। इस पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही इसे सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है।  
विज्ञापन


रक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी हॉवित्जर के लिए यह पहला ऑर्डर होगा। उन्होंने बताया कि सेना विभिन्न ऊंचाई वाले इलाकों में इसका परीक्षण कर रही है। उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार उन्हें अपग्रेड किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने दो निजी फर्मों टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और भारत फोर्ज लिमिटेड के सहयोग से इसका विकास किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (PFFR) में 26 अप्रैल से 2 मई के बीच सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया था। उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है। इसे पुरानी आर्टिलरी गन की जगह के लिए बनाया जा रहा है। इस तोप को भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका वजन 18 टन है।  DRDO द्वारा विकसित 155मिमी की ATAGS का पहला फायर 2016 में किया गया था।  


एलएंडटी से 3 प्रशिक्षण जहाज खरीदने के करार को भी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इंजीनियरिंग और निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो लि. (एलएंडटी) के साथ 3108.09 करोड़ रुपये के तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों की खरीद के करार को मंजूरी मिली।  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जहाजों की आपूर्ति साल 2026 से शुरू होगी। इस करार को मंजूरी स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित (इंडियन-आईडीडीएम) खरीद श्रेणी के तहत दी गई। ये जहाज नौसेना की भविष्य की जरूरतें पूरी करने के लिए महिलाओं समेत अधिकारी कैडेटों को उनकी बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद समुद्र में प्रशिक्षण देने में काम आएंगे। साथ ही, राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से ये जहाज मित्र देशों के कैडेटों को भी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जहाजों को लोगों को निकालने और मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए भी तैनात किया जा सकता है। ये जहाज पूरी तरह स्वदेशी होंगे और इन्हें चेन्नई के कट्टूपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड में तैयार किया जाएगा। यह परियोजना साढ़े चार साल की अवधि में 22.5 लाख मानव-दिवस का रोजगार सृजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed