फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army successfully conducts patrolling of key point in eastern Ladakh's Depsang

India-China: रिश्तों में जमी बर्फ का पिघलना शुरू; डेपसांग इलाके में भारतीय सैनिकों ने की नियमित गश्त

Tue, 05 Nov 2024 02:22 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2024 02:22 AM IST
सार

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा, भारत और चीन के बीच सैन्य वापसी समझौते और डेपसांग और डेमचोक इलाके में नियमित गश्त आरंभ हो गई है। सोमवार को डेपसांग इलाके में नियमित गश्त सफलतापूर्वक पूरी हुई।

विज्ञापन
Indian Army successfully conducts patrolling of key point in eastern Ladakh's Depsang
चीन और भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के डेमचोक के बाद अब देपसांग इलाके में भी भारतीय सेना ने गश्त की शुरुआत कर दी है। डेमचोक में शुक्रवार को भारतीय सैनिकों ने गश्त की थी जबकि देपसांग में सोमवार को गश्त की शुरुआत हुई। इन दोनों इलाके में 29 अक्तूबर को दोनों देशों की सेनाओं की वापसी हुई थी।

विज्ञापन


भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा, भारत और चीन के बीच सैन्य वापसी समझौते और डेपसांग और डेमचोक इलाके में नियमित गश्त आरंभ हो गई है। सोमवार को डेपसांग इलाके में नियमित गश्त सफलतापूर्वक पूरी हुई। एलएसी पर शांति और स्थिरता की दिशा में यह एक और सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन


भारतीय सैन्य बलों ने पिछले दिनों इन दोनों इलाकों में सैन्य वापसी का सत्यापन करने के लिए गश्त किया था और अब नियमित गश्त शुरू हुई है। अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि देपसांग इलाके के किन गश्ती बिंदुओं तक सैनिक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed