{"_id":"590a99834f1c1b37094415b4","slug":"indian-army-successfully-conducted-brahmos-missile-test-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने लगातार दूसरे दिन किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना ने लगातार दूसरे दिन किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
Updated Thu, 04 May 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने बुधवार को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उन्नत रूप का अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने की क्षमता के आकलन के लिए भारतीय सेना ने इस मिसाइल का परीक्षण किया जो अपने सभी मानकों पर पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन
ब्रह्मोस के ब्लॉक-3 रूप का यह पांचवां सफल परीक्षण है। यह मिसाइल जमीनी लक्ष्य को बहुत कम ऊंचाई से भेद सकती है। चुनिंदा जगहों पर सेना के अभियान के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेज गति वाले क्रूज मिसाइलों में शुमार ब्रह्मोस को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। रडार की निगरानी से बच निकलने वाली ब्रह्मोस ऐसी मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से दागा जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ब्रह्मोस की ये खूबियां बनाती हैं उसको विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल