Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC refuses to extend deemed one-year practice benefit to 2026 law graduates seeking judicial jobs

लॉ की डिग्री के तुरंत बाद नहीं बन सकेंगे सिविल जज: एक साल वकालत की शर्त जरूरी; सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Thu, 19 Nov 2026 10:11 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Nov 2026 10:11 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने 2026 में कानून की डिग्री लेने वाले छात्रों को सिविल जज भर्ती में एक साल की वकालत से छूट देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह राहत सिर्फ 2025 के लॉ ग्रेजुएट्स के लिए थी। सीजेआई ने नए छात्रों को पहले एक साल काम सीखने की सलाह क्यों दी? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
SC refuses to extend deemed one-year practice benefit to 2026 law graduates seeking judicial jobs
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसला दिया। कोर्ट ने 2026 में कानून (लॉ) की डिग्री लेने वाले छात्रों को राहत देने से इनकार कर दिया। ये छात्र सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती होना चाहते हैं। उन्होंने एक साल की कानूनी वकालत (प्रैक्टिस) की शर्त में छूट का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट ने कहा कि 2026 में डिग्री लेने वाले नए छात्रों को यह छूट नहीं दी जा सकती। यह छूट कोर्ट ने अपने पहले के एक फैसले में दी थी। इसमें एक साल की प्रैक्टिस पूरी मानने का फायदा दिया गया था।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने लॉ की डिग्री लेने वाले छात्रों की याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इन छात्रों ने राज्य में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश ने इस भर्ती की अधिसूचना 25 सितंबर 2026 को जारी की थी। याचिका दायर करने वाले छात्रों ने अधिसूचना जारी होने से ठीक एक साल पहले के दौरान लॉ की डिग्री हासिल की थी।

छात्रों ने क्या आग्रह किया था?
याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के 'भूमिका ट्रस्ट' फैसले में दी गई एक बार की विशेष छूट का लाभ मांगा था। उनका कहना था कि सभी लॉ ग्रेजुएट्स को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसमें यह शर्त नहीं होनी चाहिए कि उनकी डिग्री पूरी हुए एक साल हुआ है या नहीं।

ये भी पढ़ें: शादी पर सलाह देकर घिरा असम मेडिकल कॉलेज: प्रशासन को वापस लेना पड़ा फैसला; डॉक्टरों के संगठन ने कसा तंज

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि राज्य बार काउंसिल में अस्थायी रूप से वकील के तौर पर पंजीकरण कराने के बाद एक साल पूरा हुआ है या नहीं, इस आधार पर भी उन्हें भर्ती से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

वकील ने कोर्ट में क्या दलील दी?
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील पिंकी आनंद ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने अनुरोध किया कि 2026 में कानून की डिग्री लेने वाले छात्रों को भी एक साल की वकालत पूरी मानने की छूट दी जाए। उन्होंने इसके लिए भूमिका ट्रस्ट मामले में दी गई छूट का हवाला दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने छूट देने से क्यों इनकार किया?
चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्य कांत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि यह छूट खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए थी, जिन्होंने 2025 में लॉ की डिग्री हासिल की थी। अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट का संशोधित फैसला आने तक इन छात्रों की डिग्री को एक साल हो चुका था। इसलिए उन्हें एक साल की प्रैक्टिस पूरी मानने का फायदा दिया गया था।

सीजेआई ने कहा, सीजेआई ने कहा, 2026 में नए पंजीकरण कराने वाले कानून के छात्र इसके लिए योग्य कैसे हो सकते हैं? मूल फैसला 2025 में आया था। हमने अगस्त 2026 में संशोधित फैसला सुनाया था। इस तरह दोनों फैसलों के बीच एक साल से ज्यादा का अंतर था।


जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, अब उन लॉ ग्रेजुएट्स को देखिए, जिन्होंने 2025 में योग्यता हासिल की थी। अगस्त 2026 में जब हमने फैसला दिया, तब तक उन्हें एक साल हो चुका था। इसलिए हमने यह मानने की व्यवस्था दी कि उन्होंने उस एक साल की प्रैक्टिस कर ली है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे घर पर खाली न बैठे रहें।

'उन्हें कानून के दफ्तरों में काम करना चाहिए था। उन्हें जूनियर वकील के तौर पर काम करना चाहिए था। उन्हें वकीलों के चैंबर और अदालतों में जाना चाहिए था। इसीलिए हमने उन्हें एक साल वकालत कर चुका माना था। इसीलिए हमने कहा कि उन्हें एक साल की प्रैक्टिस कर चुका माना जाएगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed