{"_id":"58fb6b094f1c1bb3748b4569","slug":"watch-successfully-test-fired-brahmos-supersonic-cruise-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी दूर तक मार करती है ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, सफल परीक्षण का वीडियो हुआ जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इतनी दूर तक मार करती है ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, सफल परीक्षण का वीडियो हुआ जारी
amarujala.com, Presented By : मोहित
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना ने देश की सबसे आधुनिक और दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। मिसाइल के सफल परीक्षण का वीडियो आज सामने आया है।
विज्ञापन
जमीन पर मार करने में सक्षम इस मिसाइल को भारत-रूस के साझा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। मिसाइल का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में किया गया। मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है।
विज्ञापन
परीक्षण के बाद नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि परीक्षण के परिणाम उम्मीदों के मुताबिक रहे और मिसाइल का परीक्षण सफल रहा।
#WATCH India successfully test fired land attack version of Brahmos supersonic cruise missile from a stealth frigate in Bay of Bengal(21Apr) pic.twitter.com/zWPJKZE1Cg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 22, 2017
बता दें कि यह क्रूज मिसाइल पहाड़ों की छाया में छुपे दुश्मनों के ठिकानों को निशाना बना सकती है। यह एक ऐसी खुफिया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे तीनों सेनाओं में शामिल किया जा चुका है।