{"_id":"58ec4a134f1c1b9d36cf61b4","slug":"indian-army-seeks-new-corps-of-18-000-men-to-secure-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपों की सुरक्षा के लिए 370 नए प्लॉटून्स बनाएगी सेना! रक्षा मंत्रालय से मांगी मंजूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैंपों की सुरक्षा के लिए 370 नए प्लॉटून्स बनाएगी सेना! रक्षा मंत्रालय से मांगी मंजूरी
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः उड़ी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट, उड़ी और नगरोटा में सेना के कैंपों पर हमलों ने इनकी सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की खोलकर रख दिया था। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए भारतीय सेना ने कैंपों और सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय से डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के 370 नए प्लॉटून्स के गठन के लिए मंजूरी देने की मांग की है। 370 प्लॉटून्स में 18000 जवान होंगे।
ये भी पढ़ेंः पाक ने जहां काटे थे जवानों के सिर, भारत ने वहीं घुस कर मारा
इन जवानों को बेहतर ट्रेनिंग और एक-47 और लाइट मशीन गन जैसे हथियारों से लैस किया जाएगा ताकि सैन्य ठिकानों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़ेंः पाक पर परमाणु हमला करने से भी नहीं चूकेगा भारत!
विज्ञापन
पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कैंपोस की अध्यक्षता में गठित कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर सेना ने यह फैसला किया है। पिछले साल कमिटी ने अपने ऑडिट में सैन्य प्रतिष्ठानों और कैंपों के सुरक्षा ढांचों में बड़ी कमियां पाई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर नए प्लॉटून्स के गठन के लिए सेना ने रक्षा मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा है।
दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कैंपोस कमिटी की सिफारिशों के आधार पर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।