पाकिस्तान अब हताश होकर हमारे अंदर फूट डालने की कोशिश कर रहा है: भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण प्रायोजित फर्जी खबरों को लेकर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय सेना ने गुरुवार को एक बयान जारी कर पाकिस्तान द्वारा कथित रूप से सेना और उप मुख्य आईडीएस (संचालन) लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह के खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' की निंदा की।
भारतीय सेना ने कहा कि 'पाकिस्तान द्वारा पिछले कुछ दिनों में, भारतीय सेना के खिलाफ और विशेष रूप से सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा दुर्भावनापूर्ण एक राज्य-प्रायोजित दुष्प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर चलाया गया है।'
भारतीय सेना ने कहा कि 'देश के भीतर धर्म आधारित असहमति को भड़काने में लगातार असफल होने के बाद, पाकिस्तान एक हताश प्रयास में, अब भारतीय सेना के भीतर एक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना संस्थान को बदनाम करने के ऐसे कुत्सित प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करती है।'
गौरतलब है कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष संगठन है और सभी अधिकारी और सैनिक अपने धर्म, जाति, पंथ या लिंग के बावजूद राष्ट्र की सेवा करते हैं।
Having failed consistently to incite religion-based disaffection within the country, Pakistan, in a desperate attempt, is now trying to create a divide within the Indian Army. Indian Army categorically rejects such malicious attempts to defame the institution: Indian Army. (2/2) https://t.co/A3oNmXx3rp
— ANI (@ANI) October 1, 2020