{"_id":"60aace398ebc3e7fd720668a","slug":"indian-army-says-no-clash-with-china-in-galvan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: भारतीय सेना ने कहा- गलवां घाटी में चीन से नहीं हुई कोई भिड़ंत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद: भारतीय सेना ने कहा- गलवां घाटी में चीन से नहीं हुई कोई भिड़ंत
Mon, 24 May 2021 03:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 24 May 2021 03:20 AM IST
सार
- भारतीय सेना ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि रिपोर्ट में बताई गई मामूली भिड़ंत जैसी कोई घटना मई के पहले सप्ताह में पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच नहीं हुई
विज्ञापन
Indian Army and PLA at Ladakh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने रविवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच मामूली भिड़ंत का दावा किया गया था। सेना ने अधिकृत बयान में कहा कि मई के पहले सप्ताह में इस तरह की कोई भिड़ंत नहीं हुई।
विज्ञापन
सेना कहा कि रविवार सुबह आई मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया गया है। सूत्रों के हवाले से लिखा गया यह लेख क्षेत्र में विवाद के जल्द समाधान के लिए चल रही प्रक्रिया को पटरी के उतारने के प्रयास से प्रेरित लग रहा है।
विज्ञापन
सेना ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि रिपोर्ट में बताई गई मामूली भिड़ंत जैसी कोई घटना मई के पहले सप्ताह में पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच नहीं हुई। सेना ने मीडिया से तीसरे पक्ष से मिलने वाले अप्रमाणित इनपुट के बजाय सेना के अधिकृत सूत्रों से मिलने वाली वास्तविक जानकारी के आधार पर ही रिपोर्ट लिखने की अपील की है।
विज्ञापन