फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army released fresh video of Surgical Strike done in Pakistan Occupied Kashmir

सरकार ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का दूसरा वीडियो किया जारी

Thu, 27 Sep 2018 01:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Army released fresh video of Surgical Strike done in Pakistan Occupied Kashmir
सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना ने 29 सितंबर, 2016 को पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। दो दिन बाद देश में इस दिन की दूसरी सालगिरह मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। सरकार ने चार महीने के भीतर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का दूसरा वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरा होने के दो दिन पहले जारी इस वीडियो में भारतीय  सेना के पारा कमांडो को आतंकवादियों के लांचिंग पैड को विस्फोटक से उड़ाते और उसे तबाह करते दिखाया गया है। बुधवार को जारी वीडियो यूएवी, थर्मल सेटलाईट इमेज और कमांडों के हेलमेट पर लगे कैमरे से लिया गया है। खास बात यह है कि इसमें भारत का सिर्फ एक कमांडो घायल हुआ जब लौटते वक्त उसका पांव लैंडमाईन पर पड़ गया था। अब वह कमांडों बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन


28-29 सितंबर 2016 को भारतीय कमांडों ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान सेना की सरपरस्ती में चल रहे आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह कर दिया था। अगले दिन सेना के इतिहास में पहली बार ऐसी कार्रवाई की खुले तौर पर जिम्मेदारी ली गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय सेना ने 27 जून, 2018 को सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ वीडियो जारी किए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा था कि लाइन ऑफ कंट्रोल के लांचपैड पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि एक और कार्रवाई की जरूरत है। लेकिन हम इस बात का खुलासा नहीं करना चाहते कि हम इसे किस तरह अंजाम देंगे।' उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा सरप्राइज होती है और इसे वैसा ही रहने देना चाहिए। गौरतलब है कि सरकार ने इस साल सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख को खास दिवस के तौर पर मानाने का एलान किया है।  


पाकिस्तान लगातार पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से इंकार करता रहा है। हालांकि वीडियो से भारत के दावे साबित हो जाते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान बहुत से लांचपैड को तबाह कर दिया गया था और दर्जनों आतंकियों को मार गिराया गया था जो भारत के अंदर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस स्ट्राइक को सेना ने उड़ी हमलों के बाद अंजाम दिया था। पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने उड़ी में 19 जवानों को मार दिया था। जिसका बदला सर्जिकल स्ट्राइक से लिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed