फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army Preparation include Hermes 900 Starliner drone in army now India surveillance capability increase

Indian Army: हर्मीस 900 स्टारलाइनर ड्रोन को सेना में शामिल करने की तैयारी, अब बढ़ेगी भारत की निगरानी क्षमता

Wed, 08 Nov 2023 02:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 02:27 AM IST
सार

भारतीय सेना ने हाल ही में हेरॉन मार्क 2 ड्रोन को शामिल किया है जो उत्तरी क्षेत्र में मारक क्षमताओं से लैस हो सकते हैं, और देश भर के विभिन्न स्थानों पर इन मानवरहित विमानों का पुराना संस्करण मौजूद है।

विज्ञापन
Indian Army Preparation include Hermes 900 Starliner drone in army now India surveillance capability increase
Hermes 900 Starliner Drones - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना को अब हेरॉन मार्क-2 ड्रोन के साथ-साथ हर्मीस-900 ड्रोन मिलने जा रहा है। इसको शामिल करने से भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी। सेना के सूत्रों के मुताबिक सेना में हेरॉन मार्क-2 ड्रोन को शामिल करने और हर्मीस 900 स्टारलाइनर ड्रोन को शामिल करने की योजना से भारतीय सेना की निगरानी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह सेना के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

विज्ञापन


वहीं दूर से संचालित इन विमानों के स्थानांतरण ने सेना की निगरानी के साथ-साथ हमले की क्षमता को भी बढ़ाया है और सेना विमानन को एक शक्तिशाली बल गुणक में बदल दिया है जो संयुक्त लड़ाकू टीमों की अवधारणा में काम करने और हमारे देश के विभिन्न इलाकों में विभिन्न कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय सेना ने हाल ही में हेरॉन मार्क 2 ड्रोन को शामिल किया है जो उत्तरी क्षेत्र में मारक क्षमताओं से लैस हो सकते हैं, और देश भर के विभिन्न स्थानों पर इन मानवरहित विमानों का पुराना संस्करण मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिकारियों की बढ़ रही भूमिका
सूत्रों ने आगे बताया कि आर्मी एविएशन में महिला अधिकारियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है।  उन्होंने कहा, कि महिला अधिकारियों को पहली बार मई 2009 में आर्मी एविएशन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्ट्रीम में शामिल किया गया था। इसके बाद ईएमई की महिला अधिकारियों को आर्मी एविएशन इकाइयों में इंजीनियरिंग अधिकारियों के रूप में तैनात किया गया था।


एटीसी और इंजीनियरिंग ऑफिसर स्ट्रीम में महिला अधिकारियों को सुचारू रूप से शामिल करने के बाद, महिला अधिकारियों को आर्मी एविएटर्स के रूप में शामिल करना एक स्वाभाविक प्रगति थी।वर्तमान में, दो महिला अधिकारी पहले से ही आर्मी एविएशन में पायलट के रूप में सेवारत हैं और तीन प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed