फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army personnel died in a road accident Pakyong District Sikkim

Sikkim: सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत, प. बंगाल के पेदोंग से सिक्किम के पाक्योंग जा रहे थे

Thu, 05 Sep 2024 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक/ कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक/ कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 05 Sep 2024 03:48 PM IST
सार

Sikkim: सिक्किम के पाक्योंग जिले में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के चार जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये जवान पश्चिम बंगाल के पेदोंग से सिल्क मार्ग से जुलुक जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Indian Army personnel died in a road accident Pakyong District Sikkim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिक्किम के पाक्योंग जिले में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के चार जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये जवान पश्चिम बंगाल के पेदोंग से सिल्क मार्ग से जुलुक जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बिन्नागुड़ी में तैनात सेना के ईएमसी कर्मियों को ले जा रहा वाहन रेनॉक-रोंगली राजमार्ग पर वर्टिकल भीर में सड़क से फिसल गया और नीचे जंगल में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सिपाही प्रदीप पटेल, इंफाल के सीएफएन डब्ल्यू. पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, सैन्यकर्मियों के शव सेना को सौंप दिए गए हैं।


सड़क हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
सड़क दुर्घटना में चार सैन्यकर्मियों की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा। खरगे ने कहा, “हमारी  सेना के बहादुर जवानों के अनमोल जीवन की हानि से गहरा दुख हुआ, नायक गुरसेव सिंह, सूबेदार के. थंगापंडी, प्रदीप पटेल (सैनिक और चालक) और डब्ल्यू पीटर ने सिक्किम के पाकयोंग जिले में एक दुखद दुर्घटना में सर्वोच्च बलिदान दिया।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमारे वीर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस भारी क्षति से उबरने की शक्ति दे। राष्ट्र सदैव हमारे वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा।” लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने भी इन सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया।


उन्होंने कहा, “सिक्किम में हुए सड़क हादसे के दौरान हमारी सेना के चार जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है। मैं शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश आपकी सेवा और बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।”

गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, देश उनकी सेवा और बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि चार जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। देश हमारे शहीदों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed