{"_id":"65f9332bbcf8a8b41d0c7afc","slug":"indian-army-officer-develop-multi-target-detonation-device-got-patent-air-force-elf-testing-an-andhra-pradesh-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: सेना के मेजर ने बनाया ऐसा डिवाइस, जिससे कई टारगेट एक साथ किए जा सकते हैं तबाह, पेटेंट भी मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: सेना के मेजर ने बनाया ऐसा डिवाइस, जिससे कई टारगेट एक साथ किए जा सकते हैं तबाह, पेटेंट भी मिला
Tue, 19 Mar 2024 02:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:46 PM IST
सार
भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के मेजर राजप्रसाद आरएस ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसकी मदद से एक साथ कई लक्ष्यों को तबाह किया जा सकता है।
विज्ञापन
डिवाइस बनाने वाले मेजर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल सेना के ही एक मेजर ने ऐसी डिवाइस का निर्माण किया है, जिसकी मदद से एक ही समय पर कई ठिकानों को तबाह किया जा सकता है। साथ ही इसकी मदद से सेना के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। इस अविष्कार को पेटेंट भी मिल चुका है। भारतीय सेना ने बयान जारी कर इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
डिवाइस को सेना में किया गया शामिल
भारतीय सेना ने बयान जारी कर बताया कि सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के मेजर राजप्रसाद आरएस ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसकी मदद से एक साथ कई लक्ष्यों को तबाह किया जा सकता है। खास बात ये है कि सेना के जवान इस वायरलेस डिवाइस की मदद से दूर से ही लक्ष्यों को तबाह कर सकते हैं। इससे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस डिवाइस को 'पोर्टेबल मल्टी टारगेट डेटोनेशन डिवाइस' नाम दिया गया है। सेना ने बताया कि इस डिवाइस को पेटेंट मिलने के बाद सेना में शामिल भी कर लिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वायुसेना के विमानों को आपात लैंडिंग की सुविधा मिली
भारतीय वायु सेना ने आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'आपातकालीन लैंडिंग सुविधा' वाली हवाई पट्टी पर परिचालन किया जो वायु सेना और असैन्य एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के समन्वय को दर्शाता है। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 18 मार्च को यह परीक्षण किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वायु सेना की बताई गई विशिष्टताओं के अनुसार 4.1 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का निर्माण किया है। इन इएलएफ (इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड) की मदद से आपात स्थिति में हवाई परिचालन की क्षमता बढ़ेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में मानवीय मदद पहुंचाना भी आसान होगा। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30, हॉक फाइटर्स और परिवहन विमान एन-32 और डॉर्नियर विमान सफलतापूर्वक राजमार्ग पर बनी हवाई पट्टी पर उतरे और बाद में वहां से उड़ान भी भरी।

#WATCH | Indian Army achieved yet another milestone with a patent granted for the Innovation "Portable Multi Target Detonation Device (WEDC)", developed by Major Rajprasad RS of the Corps of Engineers. The innovation, which enables troops to undertake demolition at long range… pic.twitter.com/NYWBhnLBFs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 19, 2024
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वायुसेना के विमानों को आपात लैंडिंग की सुविधा मिली
भारतीय वायु सेना ने आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'आपातकालीन लैंडिंग सुविधा' वाली हवाई पट्टी पर परिचालन किया जो वायु सेना और असैन्य एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के समन्वय को दर्शाता है। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 18 मार्च को यह परीक्षण किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वायु सेना की बताई गई विशिष्टताओं के अनुसार 4.1 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का निर्माण किया है। इन इएलएफ (इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड) की मदद से आपात स्थिति में हवाई परिचालन की क्षमता बढ़ेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में मानवीय मदद पहुंचाना भी आसान होगा। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30, हॉक फाइटर्स और परिवहन विमान एन-32 और डॉर्नियर विमान सफलतापूर्वक राजमार्ग पर बनी हवाई पट्टी पर उतरे और बाद में वहां से उड़ान भी भरी।
#WATCH | On 18 March 2024, Indian Air Force fighter and transport aircraft carried out operations on an Emergency Landing Facility (ELF) airstrip on National Highway 16 near Addanki in Bapatla district. Su-30 and Hawk fighters successfully carried out overshoots during the… pic.twitter.com/PfBE3WCzv4
— ANI (@ANI) March 19, 2024