फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army making ponds for troops in eastern Ladakh, know all about

LAC: चीन सीमा के निकट सेना कर रही तालाबों का निर्माण, पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं 50 हजार जवान

Thu, 17 Nov 2022 01:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 17 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

चीन फिर कोई दुस्साहस न करे, इसलिए सेना के जवान जाड़े के जमा देने वाले मौसम में भी एलएसी पर डटे हुए हैं। चीन के आक्रामक रवैये के बाद अप्रैल-मई 2020 से सेना के जवान मोर्चे पर तैनात हैं। ये अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों व अन्य साजो सामान से लैस हैं। उनकी जरूरतों की पूर्ति के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
Indian Army making ponds for troops in eastern Ladakh, know all about
एलएसी पर जवानों के लिए बनाए गए हैं अस्थाई आवास - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात 50 हजार जवानों को पीने का ताजा पानी मुहैया कराने के लिए सेना इलाके में तालाबों का निर्माण कर रही है। चीन द्वारा घुसपैठ का प्रयास करने के बाद करीब दो साल से सेना वहां तैनात है। 

विज्ञापन

चीन फिर कोई दुस्साहस न करे, इसलिए सेना के जवान जाड़े के जमा देने वाले मौसम (freezing winters) में भी एलएसी पर डटे हुए हैं। चीन के आक्रामक रवैये के बाद अप्रैल-मई 2020 से सेना के जवान मोर्चे पर तैनात हैं। ये अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों व अन्य साजो सामान से लैस हैं। उनकी जरूरतों की पूर्ति के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन

भारतीय सेना के मुख्य इंजीनियर ले. जनरल हरपाल सिंह ने बताया कि हम एलएसी पर बड़े पैमाने पर तालाबों का निर्माण कर रहे हैं, ताकि वहां तैनात जवानों के पेयजल की जरूरत पूरी हो सके। दौलत बेग ओल्डी (DBO) जैसी अग्रिम चौकियों के पास भी तालाब बनाए जा रहे हैं। जवान इसी साल से ठंड के दिनों में भी इनसे ताजा पानी पा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में वहां जमीन पर पानी जमकर बर्फ बन जाता है, लेकिन नीचे यह तरल रूप में रहता है। सेना के जवान इसी नीचे मौजूद पानी का इस्तेमाल करते हैं। अब उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तालाबों का इस्तेमाल होगा। 

दौलत बेग ओल्डी सबसे ठंडा
दौलत बेग ओल्डी इलाका लद्दाख में सबसे ठंडे इलाकों में से एक है और सबसे अग्रिम मोर्चा है। ठंड के दिनों में कई बार यहां तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे भी चला जाता है। ऐसे में जवानों को ताजा पानी और भोजन उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन जाता है। 


इंजीनियर्स कोर कर रही मदद, 22 हजार और आवास बनाए
सेना की इंजीनियर्स कोर एलएसी पर तैनात जवानों की वहां रहने आदि में मदद कर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा कि सेना ने अब तक पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के लिए 22,000 अतिरिक्त आवास बनाए हैं।  उन्हें इस तरह से बनाया गया है कि इमारतों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक शिफ्ट किया  जा सके। बड़ी संख्या में टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां व अन्य सैन्य वाहनों को रखने के लिए भी ठिकाने बनाए गए हैं, ताकि इन्हें बहुत ठंड के दिनों में भी संचालित किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed