{"_id":"5a55f2b54f1c1bf41c8b5301","slug":"indian-army-kills-138-pakistan-personnel-in-cross-border-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 में LOC पर था भारतीय सेना का दबदबा, सालभर में ढेर किए 138 पाक सैनिक- सूत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2017 में LOC पर था भारतीय सेना का दबदबा, सालभर में ढेर किए 138 पाक सैनिक- सूत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने वर्ष 2017 में 138 पाकिस्तानी जवानों को मौत के घाट उतारा। सरकार से जुड़े खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, एलओसी पर जवाबी और रणनीतिक कार्रवाई के तहत जम्मू-कश्मीर में सेना को यह सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा एलओसी पर की गई कार्रवाई में पाक के 155 सैनिक जख्मी भी हुए।कई बार भारतीय सेना ने पाक चौकियों को भी तबाह किया है। हालांकि पाकिस्तान मारे गए सैनिकों की पुष्टि न करते हुए इन्हें आम नागरिकों की मृत्यु करार देता है। जानकारी में यह भी पता चला है कि इसी समयवधि में भारत के 28 जवान शहीद हुए।
विज्ञापन
Army killed 138 #Pak Army Personnel in 2017 in tactical operations and retaliatory cross-border firings along #LoC in #J-K: govt intel sources
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) January 10, 2018
बता दें कि भारतीय सेना पिछले एक साल से जम्मू-कश्मीर में कठोर सैन्य नीति के तहत बेहद आक्रमक है। जिसके तहत घाटी में सितंबर 2017 से 'ऑपरेशन अर्जुन' चलाया जा रहा है।
बीएसएफ खास तौर से पाक सैनिक, आईएसआई और पाक रेंजर्स के अधिकारियों को निशाना बना रही है। ये वहीं अधिकारी हैं, जो भारत विरोधी अभियानों में आतंकियों की मदद करते हैं।