फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army is celebrating the 62nd anniversary of India-China 1962 war, tribute will be paid to the heroes

वालोंग दिवस आजः भारत-चीन 1962 युद्ध की 62वीं वर्षगांठ मना रही है भारतीय सेना, वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Thu, 14 Nov 2024 06:00 AM IST
शुभम कुमार एन. अर्जुन
एन. अर्जुन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 06:00 AM IST
सार

भारतीय सेना आज वालोंग दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के वालोंग में 1962 के भारत-चीन युद्ध की 62वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर वालोंग युद्ध स्मारक पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Indian Army is celebrating the 62nd anniversary of India-China 1962 war, tribute will be paid to the heroes
वालोंग दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की पूर्वी कमान गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के वालोंग में 1962 के भारत-चीन युद्ध की 62वीं वर्षगांठ मना रही है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह वालोंग युद्ध स्मारक पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) कैवल्य त्रिविक्रम परनायक शामिल हुए। वे  बड़ा खाना में शामिल हुए। यह कार्यक्रम देश इतिहास में भारतीय सैनिकों के साथ- साथ अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के साहस और संकल्प का प्रमाण है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि 62वां वालोंग दिवस न केवल अतीत को श्रद्धांजलि देने वाला होगा, बल्कि भारतीय सेना की साहसी आत्मा
विज्ञापन

का एक जीवंत उत्सव भी होगा। यह कार्यक्रम देश इतिहास में भारतीय सैनिकों के साथ- साथ अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के साहस और संकल्प का प्रमाण है।

पुनर्निर्मित स्मारक का किया जाएगा उद्घाटन
वालोंग दिवस के मौके पर आज पुनर्निर्मित वालोंग युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा, जो देश के लिए प्राणों न्यौछा करने वाले बहादुर दिलों के सम्मान और आदर का प्रतीक है। इस दौरान एक भव्य पुष्पांजलि समारोह, एक विचारोत्तेजक युद्ध वर्णन और पारंपरिक मिस्मि और मेयोर जनजातियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके अलावा लामा स्पर में
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शौर्य स्थल और सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों को दर्शाएगा। युद्ध और अन्य साहसिक अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युद्ध नायकों, दिग्गजों और समान ढोने वाले स्थानीय समुदायों के परिवारों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


इन रेजीमेंटों ने दिखाया था अदम्य साहस
6 कुमाऊं, 4 सिख, 3/3 जीआर, 4 डोगरा, 2/8 जीआर, 17 पारा फील्ड रेजिमेंट (आरटी),
44 हैवी मोटर (आरटी), 2 आसाम राइफल्स और 6 महार

वीरों को मिला यह सम्मान
इस युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले वीरों को सरकार ने एक महावीर चक्र और दस वीर चक्र देकर सम्मानित किया।
  •  महावीर चक्र
  • 4 सिख के सिपाही केवल सिंह (मरणोपरांत)
  • वीर चक्र
  • 6 कुमाऊं के कैप्टन पीएन भाटिया
  • 6 कुमाऊं के कैप्टन रवि कुमार माथुर
  • 4 सिख के लेफ्टिनेंट योग राज पलटा (मरणोपरांत)
  • 44 मिडियम रेजिमेंट (आरटी) के लेफ्टिनेंट वीएम पाटिल
  • 44 मिडियम रेजिमेंट (आरटी) के सेकिंड लेफ्टिनेंट प्रदीप सिंह भंडारी
  • 6 कुमाऊं के सेकिंड लेफ्टिनेंट अमर सिंह खतरी
  • 2 एआर के सुबेदार जगन धोज लिंबू
  • 4 सिख के हवलदार कृपा राम (मरणोपरांत)
  • 6 कुमाऊं के नायक बहादुर सिंह (मरणोपरांत)
  • 2 एआर के राइफल मैन पूर्ण बहादुर

पिछले एक महीने से जारी हैं कार्यक्रम
वालोंग के शहीदों श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय सेना का पूर्वी कमान पिछले करीब एक महीने से विभिन्न कार्यकम चला रहा है। इसमें बाइक रैली, साइकिल रैली, रिवर राफ्टिंग, मैराथन, कार रैली करके जगह-जगह लोगों के साथ संपर्क कर रही है। इस दौरान भारतीय सेना स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रही है। इस दौरान सेना स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और युवाओं को आर्म्स फोर्सेज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इन कार्यक्रमों में भारतीय सेना के जवान, अरुणाचल प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोगों शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed