फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army If there another attack will give stronger response GoC of Western Command warned Pakistan

Indian Army: 'दोबारा हमला हुआ तो देंगे और कड़ा जवाब', वेस्टर्न कमांड के जीओसी बोले- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी

Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंढीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंढीगढ़ Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
सार

वेस्टर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने कहा कि अगर पाकिस्तान या उसके समर्थित आतंकी संगठन फिर से हमला करते हैं तो भारत की प्रतिक्रिया पहले से भी ज्यादा सख्त होगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

विज्ञापन
Indian Army If there another attack will give stronger response GoC of Western Command warned Pakistan
वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार। - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने शनिवार को साफ कहा कि अगर पाकिस्तान या उसके समर्थन से चलने वाले आतंकी संगठन दोबारा कोई हमला करते हैं तो भारत की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक सख्त होगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है। यह बयान 1965 भारत-पाक युद्ध की विजय के हीरक जयंती समारोह के दौरान दिया गया।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, बल्कि पाकिस्तान की हर संभावित साजिश के खिलाफ तैयारी का हिस्सा भी था। सात मई को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर तड़के मिसाइल हमले किए। इसमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल था।
विज्ञापन


पहलगाम हमले का जवाब
यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने तीन दिन तक सीमा क्षेत्रों में गोलीबारी और हमले किए, लेकिन भारतीय सेना ने उसके एयरबेस तक को निशाना बनाकर उसे करारा जवाब दिया। 10 मई को युद्धविराम के बाद स्थिति शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'भारत की जीत छिपाने की कोशिश हुई', ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बोले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों

भविष्य में भी तैयार सेना
कटियार ने कहा कि हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। संभव है कि वह फिर से आतंकी हमला कराए। ऐसे में हमारी प्रतिक्रिया और ज्यादा सख्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारा ऑपरेशन सिंदूर जारी है और जरूरत पड़ने पर दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।


आतंकियों की मंशा और चुनौतियां
कटियार ने कहा कि पहलगाम हमला सिर्फ जम्मू-कश्मीर की स्थिति बिगाड़ने के लिए नहीं था, बल्कि भारत में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का भी मकसद था। यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत की धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने की कोशिश करता है, लेकिन भारतीय सेना और जनता मिलकर उसे नाकाम बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- विमान हादसों को लेकर एएआईबी की सिफारिश, कहा- ATC की मानसिक सेहत पर हो फोकस; तनाव प्रबंधन कार्यक्रम जरूरी

1965 युद्ध से सीखे सबक
कटियार ने कहा कि 1965 के युद्ध से हमने सीखा कि तकनीक महत्वपूर्ण है, लेकिन मशीन से ज्यादा मायने उस सैनिक का होता है जो उसे चलाता है। पाकिस्तान के पास बेहतर टैंक और विमान थे, लेकिन भारतीय सैनिकों के हौसले ने जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में ड्रोन की भूमिका और बड़ी होगी और सेना इसके लिए घरेलू स्तर पर भी तकनीक विकसित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed