फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army gives Sambhav smartphones to officers used for secure communication in China border talks

Smart Phone: भारतीय सेना ने अधिकारियों को दिया 'संभव', चीन सीमा वार्ता में सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किया

Sat, 18 Jan 2025 05:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:51 AM IST
सार

रक्षा सूत्रों के अनुसार, करीब 30,000 संभव स्मार्टफोन भारतीय सेना के अधिकारियों को सुरक्षित संचार के लिए दिए गए हैं, जिन पर विशेष एप्स हैं। इन एप्स का इस्तेमाल महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करने के लिए किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Indian Army gives Sambhav smartphones to officers used for secure communication in China border talks
संभव स्मार्टफोन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और चीन के बीच डेपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग समझौता को लेकर सहमति बन चुकी है। इस समझौते के लिए दोनों देशों के बीच अक्तूबर में अंतिम दौर की वार्ता हुई थी। इस वार्ता के दौरान, भारतीय सेना ने 'संभव' नामक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था, जिसे अब सेना के अधिकारियों को बड़ी संख्या में दिया गया है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संभव फोन का उपयोग सुरक्षित संचार के लिए किया गया था। 

30 हजार फोन अधिकारियों को दिए गए
रक्षा सूत्रों के अनुसार, करीब 30,000 संभव फोन अधिकारियों को सुरक्षित संचार के लिए दिए गए हैं, जिन पर विशेष एप्स हैं। इन एप्स का इस्तेमाल महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करने के लिए किया जा सकता है। यह परियोजना पिछले साल शुरू की गई थी। इस परियोजना के लिए इस्तेमाल किए गए हैंडसेट में एम-सिग्मा जैसे एप्लिकेशन हैं, जिन्हें मैसेजिंग और दस्तावेजों, तस्वीरों और वीडियो को साझा करने के लिए लोकप्रिय व्हाट्सएप एप्लिकेशन के समकक्ष माना जाता है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण दस्तावेजों लीक होने से रुकेंगे
सेना को उम्मीद है कि एयरटेल और जियो नेटवर्क पर इस्तेमाल होने वाले इन फोनों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लीक को रोका जा सकेगा। भारतीय सेना के कई अधिकारी सूचना और दस्तावेज साझा करने के लिए पहले व्हाट्सएप और अन्य एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनकी सूचनाएं सार्वजनिक रूप से लीक हो रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण अधिकारियों के नंबर भी सेव
सूत्रों के अनुसार, इस फोन में सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नंबर भी हैं और अधिकारियों को नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है। 

पूरी तरह एन्क्रिप्टेड है संभव
भारतीय सेना ने सुरक्षित संचार के लिए 'एंड-टू-एंड सिक्योर मोबाइल इकोसिस्टम' विकसित किया है। सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत वर्जन (संभव) पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है और समकालीन 5जी तकनीक पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed