फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army gets two firing range in arunachal pradesh mandala kamrala cm pema khandu

Indian Army: सैन्य बलों को अरुणाचल में मिले दो फायरिंग रेंज, ऊंचाई पर लड़ाई की तैयारी में होंगे अहम साबित

Wed, 04 Oct 2023 12:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

मंडाला में सेना ने अपनी बोफोर्स होवित्जर तोपों, फील्ड गन्स और 120 एमएम मोर्टार के साथ ही अन्य भारी वाहनों की अत्यधिक ऊंचाई वाली जगह पर क्षमता परखी। इनके साथ ही धनुष, सारंग, पिनाका, के-9 वज्र टैंक और मल्टी रॉकेट लॉन्चर का भी परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
indian army gets two firing range in arunachal pradesh mandala kamrala cm pema khandu
अरुणाचल में सेना को मिलीं दो फायरिंग रेंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में सेना को हाई एल्टीट्यूड (ऊंचाई वाले स्थान) वाली जगह पर दो फायरिंग रेंज उपलब्ध कराए गए हैं। इन फायरिंग रेंज में सैन्य बल विभिन्न हथियारों और निगरानी उपकरणों का अभ्यास करेंगे, जो सेना की तैयारी में अहम साबित होंगे। बता दें कि जहां फायरिंग रेंज उपलब्ध कराई गई है, वह जगह एलएसी से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर ही है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल के मंडाला और कामराला में दो फायरिंग रेंज सेना को सौंपी। ये दोनों फायरिंग रेंज 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। 
विज्ञापन


टैंक-तोपों के साथ किया गया परीक्षण
बता दें कि मई में मंडाला में बुलंद भारत के नाम से एक युद्धाभ्यास पहले ही आयोजित हो चुका है। जिसमें सेना ने अपने हथियारों और निगरानी की ताकत का परीक्षण किया। इस दौरान सेना की इंफेंट्री के साथ आर्टिलरी रडार और विभिन्न हथियारों से फायरिंग का परीक्षण किया गया। मंडाला में सेना ने अपनी बोफोर्स होवित्जर तोपों, फील्ड गन्स और 120 एमएम मोर्टार के साथ ही अन्य भारी वाहनों की अत्यधिक ऊंचाई वाली जगह पर क्षमता परखी। इनके साथ ही धनुष, सारंग, पिनाका, के-9 वज्र टैंक और मल्टी रॉकेट लॉन्चर का भी परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


सेना की तैयारियों में मिलेगी मदद
अब जल्द ही कामराला में भी सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीएम पेमा खांडू ने खुद पहल कर ये फायरिंग रेंज सेना को सौंपी। बता दें कि बीते साल दिसंबर में जब चीनी सेना के जवान अरुणाचल प्रदेश की सीमा में घुस आए थे तो वह इलाका यांग्तसे भी सीएम पेमा खांडू की विधानसभा मुक्तो को अंतर्गत आता है। यांग्तसे में दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि ऊंचाई वाले स्थानों पर युद्धाभ्यास से सेना की तैयारियों में काफी इजाफा होगा। खासकर जो जवान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें इन फायरिंग रेंज से काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed