फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army facilitate surrendra of a terrorists in kashmir

जम्मू-कश्मीर: जवान की इंसानियत, आतंकवादी को पिलाया पानी

Sat, 17 Oct 2020 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Oct 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
indian army facilitate surrendra of a terrorists in kashmir
indian army - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर की घाटी में भारतीय सेना का आतंकवादियों को खत्म करने का मिशन जारी है। भारतीय सेना लगातार आतंकियों का सफाया करने में जुटी हुई है। लेकिन इस बीच सेना ने अपनी इंसानियत भी दिखाई है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों के हाथों आतंकवादी लगातार मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। साथ में सेना उन्हें सरेंडर करने का मौका भी दे रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें सेना का जवान आतंकवादी को पानी पिलाने की बात कह रहा है। ये वीडियो शुक्रवार को रिलीज किया गया, इसके बाद सेना की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

 


भारतीय सेना को सूचना मिली थी कि दो आतंकवादी एक मकान में छिपे हुए हैं, जिसमें पुलिस का भगोड़ा एसपीओ अल्ताफ हुसैन भी शामिल था। सेना ने घेराबंदी की और उन्हें घेर लिया। अल्ताफ हुसैन तो मौका पाकर भाग गया, लेकिन दूसरे आतंकी जहांगीर ने सरेंडर कर दिया।

जहांगीर के सरेंडर करने के बाद उसके पिता सेना के पैरों में गिर पड़े और सेना का धन्यवाद दिया। आपको बता दें, 31 वर्षीय दुकानदार जहांगीर भट 13 अक्टूबर को चौड़ोरा से लापता हो गया था। उसका परिवार भी उसे खोज रहा था, शुक्रवार को सेना ने उसे एक एके राइफल के साथ पकड़ा जहां उसने सरेंडर कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed