फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army faces proxy war in Kashmir daily: Bipin Rawat

भारतीय सेना कश्मीर में रोजाना छद्म युद्ध का सामना कर रही: बिपिन रावत

Thu, 03 Oct 2019 04:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Oct 2019 04:07 AM IST
सार

  • सेना अध्यक्ष ने पाक का नाम लिए बिना साधा निशाना
  • मालदीव में रणनीतिक और रक्षा विशेषज्ञों को किया संबोधित
  • एशिया की स्थिरता से वैश्विक तनाव और अशांति बढ़ेगी- बिपिन रावत

विज्ञापन
Indian Army faces proxy war in Kashmir daily: Bipin Rawat
General Bipin Rawat - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में रोजाना छद्म युद्ध का सामना कर रही है। भारत के पास पड़ोसी देशों से पैदा खतरों का मुकाबला करने को सैन्य क्षमता हासिल करने का अधिकार है। रावत ने जोर देकर कहा कि भारत की महत्वाकांक्षा अपनी सीमा से परे जाने की नहीं है और न ही वह अपनी विचारधारा किसी पर थोपना चाहता है। एक उभरती ताकत के रूप में भारत अपनी क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के दायित्वों का पालन करता रहेगा।  

विज्ञापन


पांच दिवसीय मालदीव दौरे पर गए सेना प्रमुख ने रविवार को रणनीतिक विशेषज्ञों और रक्षा कर्मियों को संबोधित किया। जनरल रावत ने कहा कि एशिया की स्थिरता से वैश्विक तनाव और अशांति बढ़ेगी। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चिंताजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय घातक हथियारों के प्रसार और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के बजाय ताकत पर जोर देने जैसी अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है। पश्चिम एशिया में अस्थिरता से अधिकतर देशों की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित होगी। अगर हम मित्र देशों के साथ मिलकर काम करें तो क्षेत्रीय शांति का खतरा उत्पन्न करने वालों को निष्क्रिय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद महासागर में बाधा भारत, मालदीव के लिए चुनौती

जनरल रावत ने समुद्र की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा, हिंद महासागर के व्यापारिक मार्ग में किसी भी तरह की बाधा भारत और मालदीव दोनों के लिए चुनौती पैदा करेगी। हिंद महासागर दोनों देशों की जीवनरेखा है। रावत ने कहा कि हमने हमेशा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सकारात्मक भूमिका निभाई है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास के लिए आंतरिक और बाहरी स्तर पर अनुकूल माहौल बनाना है ताकि हम सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और उभरती हुई विश्व व्यवस्था में अनुकूल स्थान पा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed