फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army Day MM Naravane Says Article 370 removal from Jammu and Kashmir was historical steps

Army Day 2020: जनरल नरवणे ने पाक को दी नसीहत, बोले- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम

Wed, 15 Jan 2020 12:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 15 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Day MM Naravane Says Article 370 removal from Jammu and Kashmir was historical steps
परेड की सलामी लेते सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : PTI

72वें सेना दिवस के अवसर पर दिल्ली कैंट में आयोजित सेना दिवस परेड में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य को मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नरवणे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से हमारे पश्चिमी पड़ोसी द्वारा छेड़ा गया छद्म युद्ध बाधित हो गया है। 

उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंकवाद हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को जवाब देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं और हम उनका इस्तेमाल करने में हिचकिचाएंगे भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी बोले- हमें सेना पर गर्व
सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed