{"_id":"5e1eb26c8ebc3e4b5868452c","slug":"indian-army-day-mm-naravane-says-article-370-removal-from-jammu-and-kashmir-was-historical-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Day 2020: जनरल नरवणे ने पाक को दी नसीहत, बोले- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army Day 2020: जनरल नरवणे ने पाक को दी नसीहत, बोले- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम
Wed, 15 Jan 2020 12:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72वें सेना दिवस के अवसर पर दिल्ली कैंट में आयोजित सेना दिवस परेड में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य को मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवणे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से हमारे पश्चिमी पड़ोसी द्वारा छेड़ा गया छद्म युद्ध बाधित हो गया है।
उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंकवाद हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को जवाब देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं और हम उनका इस्तेमाल करने में हिचकिचाएंगे भी नहीं।
विज्ञापन
इससे पहले आज सुबह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
पीएम मोदी बोले- हमें सेना पर गर्व
सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।