{"_id":"5fef933e8ebc3e3c8456ced3","slug":"indian-army-constituted-a-new-wing-for-human-rights-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार मुद्दों के लिए भारतीय सेना ने नई विंग का किया गठन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवाधिकार मुद्दों के लिए भारतीय सेना ने नई विंग का किया गठन
Sat, 02 Jan 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
भारतीय सेना ने मानवाधिकार के मामलों में पारदर्शिता और बढ़ाने के लिए मेजर जनरल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में नई विंग का गठन किया है। मेजर जनरल गौतम चौहान ने बृहस्पतिवार को सेना मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक (मानवाधिकार) का पदभार संभाला।
विज्ञापन
मेजर जनरल चौहान बने एडीजी-मानवाधिकार
सेना ने शुक्रवार को बताया, इस विंग की शुरुआत सेना द्वारा आतंकरोधी अभियानों के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के फैसले के अनुरूप है। दरअसल, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में कुछ क्षेत्रों में ऐसे अभियानों में सुरक्षाबलों पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगा है। गौरतलब है कि पिछले महीने रक्षा मंत्रालय ने सैन्य सुधार प्रक्रिया के तहत सैन्य संचालन और रणनीतिक योजना के लिए दो उपप्रमुख के पद को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन