फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army chief General Upendra Dwivedi Australia visit defence ties multi domain operations military

Army Chief Australia Visit: सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे, आधुनिक युद्ध और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन पर मंथन

Sat, 14 Feb 2026 08:23 PM IST
हिमांशु चंदेल अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 14 Feb 2026 08:23 PM IST
सार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। दौरे में आधुनिक युद्ध, मल्टी-डोमेन ऑपरेशन और संयुक्त सैन्य सहयोग पर फोकस रहेगा। वह ऑस्ट्रेलियाई सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे, ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड का दौरा करेंगे और रक्षा कॉलेज को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Indian Army chief General Upendra Dwivedi Australia visit defence ties multi domain operations military
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सामरिक साझेदारी को नई दिशा देना है। यात्रा के दौरान आधुनिक युद्ध, मल्टी-डोमेन ऑपरेशन और संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाने पर फोकस रहेगा। यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सुरक्षा सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


दौरे के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में साझा सुरक्षा हित, संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। सिडनी में वह फोर्सेस कमांड, स्पेशल ऑपरेशंस कमांड और सेकंड डिवीजन के अधिकारियों से मिलेंगे। इन बैठकों को विशेष सैन्य अभियानों और कमांड स्तर के तालमेल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


कैनबरा में होगा गार्ड ऑफ ऑनर
कैनबरा में सेना प्रमुख का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों अधिकारी 2015 में यूएस आर्मी वॉर कॉलेज में साथ पढ़ चुके हैं। इस व्यक्तिगत परिचय को रक्षा सहयोग के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। बैठक के बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल मुख्यालय में गोलमेज चर्चा होगी, जिसमें सैन्य आधुनिकीकरण और भविष्य के युद्ध अभियानों पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महामुकाबले के लिए कोलंबो में सुरक्षा चाक-चौबंद, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर; पुलिस का कड़ा पहरा


मल्टी-डोमेन और ज्वाइंट ऑपरेशन पर खास जोर
जनरल द्विवेदी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलियाई सेनाओं की एकीकृत और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन क्षमता की जानकारी दी जाएगी। वह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कॉलेज के कमांडर से मिलेंगे और कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुसार समन्वय और रणनीति को मजबूत करना है।

पूर्व सैनिकों से करेंगे मुलाकात
दौरे के दौरान सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स और रक्षा विभाग के सचिव से शिष्टाचार भेंट करेंगे। हाल के समय में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैन्य कूटनीति को तेज किया है और वह यूएई व श्रीलंका का दौरा भी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया यात्रा को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article