24 घंटों में पाकिस्तान ने किए तीन हमले, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक बौखला गया है। इसी के चलते एक के बाद एक नापाक हरकतें करने में लगा है। पिछले 24 घंटों में तीन बार पाक आतंकी भारत में घुसने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं। भारतीय सेना और पुलिस ने एक दिन में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले और घुसपैठ की कोशिश और सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
बारामुला में सेना के कैंप पर हमला
आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाते हुए रविवार को हमला किया। सेना के कैंप के पास बीएसएफ का भी कैंप स्थित है। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे जिसमें से एक जवान की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर आतंकियों ने बारामुला स्थित सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश
गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार को सुबह पंजाब के गुरुदास पुर में फायरिंग की खबर सामने आई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरदासपुर में बीएसएफ की चकरी पोस्ट पर सुबह के समय फायरिंग हुई।
सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ जवान जवाबी कार्रवाई में गुरदासपुर के चकरी गांव से 8 से 10 घुसपैठियों को खदेड़ने में कामयाब रहे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
पुंछ में सीजफायर उल्लंघन
बारामूला में बीती रात हुए आतंकी हमला व गुरुदासपुर में हुई नाकाम घुसपैठ के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सोमवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पूंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने फायरिंग की है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
तनाव कम करने का 'नाटक'
हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस तरह बातचीत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सेना दे रही है आतंकी हमलों का मुहंतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह
अपनी दो दिवसीय लेह-कारगिल यात्रा पर गए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि सेना आतंकियों को मूंहतोड़ जवाब दे रही है। जम्मू-कश्मीर में सेना और बीएसएफ के आसपास स्थित शिविरों पर आतंकवादियों के हमले के घंटों बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के ऐसे प्रयासों का सुरक्षा बल ‘‘मुहंतोड़ जवाब’’ दे रहे हैं।
सिंह की इस टिप्पणी से घंटों पहले, भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बारामूला में बीएसएफ के शिविर और उससे लगे सेना के शिविर पर हमला किया था।
Humare sena ke jawan muh tod jawab de rahe hain,vo badhai ke paatr hain: HM Rajnath Singh on #BaramullaAttack & ceasefire violations by Pak pic.twitter.com/llpQCmvhs8
— ANI (@ANI_news) October 3, 2016