Airbus Software: 'ठीक हो चुके हैं 90 फीसदी से अधिक प्लेन', A320 विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट पर बोला DGCA
DGCA on Airbus Software Updates: भारत में एयरबस के ए320 विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर डीजीसीए ने जानकारी दी है। डीजीसीए के मुताबिक, भारत में उड़ने वाली एयरबस ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के 90 फीसदी से ज्यादा विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट हो चुके हैं। पढ़ें पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में उड़ने वाले एयरबस की फ्लाइट ए320 परिवार के कुल 338 विमान में एक जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है। यह अपडेट इसलिए किया जा रहा है ताकि उड़ान के दौरान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी या डेटा की गलती न हो। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, इन विमान में से 270 विमान में अपडेट पूरा हो चुका है, यानी 90 फीसदी से ज्यादा बेड़ा अब सुरक्षित रूप से अपग्रेड हो चुका है।
किन एयरलाइनों के कितने विमान प्रभावित?
इंडिगो के कुल 200 विमान प्रभावित हुए हैं, हालांकि इसमें 184 का अपडेट पूरा हो चुका है। वहीं एअर इंडिया की बात करें तो इसके कुल 113 विमान सॉफ्टवेयर से संबंधित अपडेट की तहत प्रभावित हुए हैं, जबकि अब तक 69 का अपडेट पूरा हो चुका है। इस कड़ी में एअर इंडिया एक्सप्रेस के सबसे कम मात्र 25 विमान प्रभावित हुए है, जबकि 17 के अपडेट पूरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें - Airbus: एयरबस के ए-320 विमानों में समस्या से भारत समेत कितने देश प्रभावित, दुनियाभर से कितने विमान रिकॉल हुए?
हालांकि एयरलाइनों ने बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन से बचाव किया, लेकिन अपग्रेड के कारण देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर 60 से 90 मिनट तक की देरी देखने को मिली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सिस्टम अपडेट की वजह से 4 उड़ानें रद्द कीं, जबकि इंडिगो और एअर इंडिया ने कोई फ्लाइट रद्द नहीं की। इंडिगो ने देर रात पोस्ट करते हुए कहा कि उसके सभी A320 विमानों का अपग्रेड पूरा हो चुका है और अब पूरी फ्लीट लेटेस्ट अप्रूव्ड कॉन्फ़िगरेशन में ऑपरेट कर रही है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान एक भी उड़ान रद्द नहीं की गई।
भारतीय एयरलाइंस को डीजीसीए का आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सभी भारतीय एयरलाइनों को आदेश दिया है कि 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक सभी विमान पर यह अपडेट पूरा कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें - A320 Aircraft ELAC: इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों में देरी की आशंका, रद्द भी हो सकती है फ्लाइट; जानिए सबकुछ
अपडेट क्यों जरूरी है?
पिछले दिनों एयरबस और यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने चेतावनी दी थी कि तेज सोलर रेडिएशन से विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला डेटा खराब हो सकता है। इस जोखिम को खत्म करने के लिए सॉफ्टवेयर और कुछ मामलों में हार्डवेयर को भी अपडेट किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.