फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force to increase in strength, 3-4 Rafale fighter jets to join IAFin November

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, नवंबर के पहले हफ्ते में चार और राफेल आएंगे

Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force to increase in strength, 3-4 Rafale fighter jets to join IAFin November
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala

भारतीय वायुसेना सीमा पर चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने को तैयार है। चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा। राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप के जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद है। वायुसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते में तीन से चार राफेल लड़ाकू के विमान हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि फ्रांस से तीन से चार राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप नवंबर के पहले हफ्ते में भारत पहुंच जाएगी। दूसरी खेप को जल्द भारत लाने की तैयारी चल रही है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का एक दल राफेल परियोजना की समीक्षा करने के लिए फ्रांस पहुंच गया है। सूत्रों ने कहा कि इन विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास 8-9 राफेल विमान हो जाएंगे। सीमा पर तनाव की स्थितियों को देखते हुए दूसरी खेप में आ रहे राफेल विमानों को भी जल्द तैनात किया जाएगा।वायुसेना के सहायक प्रमुख (परियोजना) एयर वाइस मार्शल एन तिवारी के नेतृत्व में फ्रांस में हुई नियमित वार्षिक बैठक में परियोजना की समीक्षा  की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


फ्रांस में आईएएफ पायलट प्रशिक्षण ले रहे :
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 5 अक्तूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान वर्ष 2023 तक भारत आ जाएंगे। फ्रांस ने 10 राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए हैं, जिनमें से पांच अभी फ्रांस में ही हैं। इनमें भारतीय वायुसेना के पायलटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय पायलटों का मार्च, 2021 तक प्रशिक्षण पूरा होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राफेल जुलाई में भारत पहुंचे :

बता दें कि फ्रांस ने भारत को राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप सौंप दी। पांच राफेल विमानों 29 जुलाई को भारत पहुंच चुके हैं, जिन्हें 10 सितंबर को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इन विमानों को पश्चिम बंगाल में स्थित कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा, जो चीन से लगती पूर्वी सीमा की रखवाली करेंगे। भारत सरकार ने वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए चार साल पहले 36 राफेल विमान खरीने के लिए फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed