फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force to boost its capabilities buy 114 Rafale fighter jets from France News In Hindi

भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: फ्रांस से 114 राफेल खरीदने की तैयारी में, 30% स्वदेशी पुर्जे का होगा इस्तेमाल

Tue, 13 Jan 2026 07:28 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 07:28 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना की ताकत अब और बढ़ने वाली है। कारण है कि भारत अब फ्रांस से 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस सौदे में 30% स्वदेशी पुर्जा शामिल होगा। भारत चाहता है कि इन विमानों में भारतीय हथियार और सिस्टम को आसानी से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन
Indian Air Force to boost its capabilities buy 114 Rafale fighter jets from France News In Hindi
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत अपनी वायुसेना को और मजबूत बनाने की ओर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत भारत फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव इस हफ्ते रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा। सौदे की कुल लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है। इन विमानों में से करीब 12-18 विमान तैयार हालत में वायु सेना को मिलेंगे। बाकी विमानों का निर्माण भारत में होगा, जिसमें लगभग 30% भारतीय सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

भारत चाहता है कि इन विमानों में भारतीय हथियार और सिस्टम को आसानी से जोड़ा जा सके। हालांकि, विमानों का सोर्स कोड केवल फ्रांस के पास रहेगा। हालांकि खास बात यह है कि अमेरिका और रूस ने भारत को अपने F-35 और Su-57 जैसे पांचवीं पीढ़ी के विमान ऑफर किए हैं। इसके बावजूद भारत ने राफेल को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ बढ़त क्यों?: सालभर की बढ़त के बाद भी शिखर पर भाव, जानिए अब आगे क्या होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर में खास रहा राफेल का प्रदर्शन
राफेल लड़ाकू विमान को प्राथमिकता देने की सबसे बड़ा कारण उसका ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शन रहा। इस दौरान राफेल ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मात दी और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। बता दें कि फ्रांस की कंपनी डासौल्ट भारत में राफेल के M-88 इंजन की मरम्मत और रख-रखाव सुविधा भी बनाएगी। भारतीय कंपनियां जैसे टाटा भी विमान निर्माण और मरम्मत में शामिल होंगी।


भारतीय वायुसेना को मिलेगी बड़ी मजबूती
दुनिया के कई देशों में जारी अशांति के बीच भारत को क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिक लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है। भारतीय वायु सेना की ताकत में आने वाले वर्षों में मुख्य रूप से Su-30 MKI, राफेल और भारतीय निर्मित विमान शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:- Bengal SIR: 'चुनाव आयोग ने भाजपा के AI टूल किए इस्तेमाल, हर दिन बदल रहे एसआईआर के नियम', ममता बनर्जी का आरोप

भारत के पास हो जाएंगे 176 राफेल
गौरतलब है कि भारत के पास पहले से ही 36 राफेल है और भारतीय नौसेना ने 26 राफेल का ऑर्डर भी दिया है। ऐसे में अगर यह नया सौदा मंजूर हो जाता है, तो भारत के पास कुल 176 राफेल विमान होंगे। फिलहाल भारतीय वायु सेना ने मामले का विवरण (SoC) तैयार कर इसे रक्षा मंत्रालय में भेजा है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी लेनी होगी।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed