{"_id":"5ca2dbb5bdec22143356d92c","slug":"indian-air-force-scrambled-sukhoi-after-pakistani-unmanned-aerial-vehicle-spotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर दिखाई दिया पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने रवाना किए दो सुखोई विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर दिखाई दिया पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने रवाना किए दो सुखोई विमान
Tue, 02 Apr 2019 09:19 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
सुखोई विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : Indian Air Force
भारतीय वायुसेना को सोमवार को दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान पंजाब एयरबेस से फौरन रवाना करने पड़े क्योंकि पाकिस्तान का मानवरहित एरियल व्हीकल (हवाई वाहन) सीमा के बहुत पास दिखाई दिया था। सूत्रों ने कहा कि जल्द ही पाकिस्तानी सेना ने प्रतिक्रिया देते हुए दो एफ-16 लड़ाकू विमान को लांच कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि न तो भारतीय लड़ाकू विमान और न ही पाकिस्तानी विमान ने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया। ऐसा एक महीने बाद हुआ जब पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मार गिराया था। उन्हें बाद में पाकिस्तान ने हवा में हुई लड़ाई के बाद अपनी हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव 14 फरवरी से बढ़ा हुआ है क्योंकि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद कई पाकिस्तानी ड्रोन्स ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिन्हें कि एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।
विज्ञापन
9 मार्च को भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था जिसने राजस्थान के श्रीगंगानगर के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी। वहीं दूसरा मामला 4 मार्च का है।
वायुसेना ने पाकिस्तानी सेना के ड्रोन को एयर-टू-एयर मिसाइल के जरिए बीकानेर स्थित भारत-पाकिस्तान की सीमा पर मार गिराया था। इससे पहले 27 फरवरी को पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सेना ने बीकानेर क्षेत्र में निशाना बनाया था जब वह भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था।