फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force report the lessons learnt from the operation on Balakot strike

बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल थे छह हजार वायुसैनिक, सामने आई रिपोर्ट

Thu, 25 Apr 2019 01:24 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 25 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force report the lessons learnt from the operation on Balakot strike
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बालाकोट हवाई हमले को लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है। ये हवाई हमला पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर किया गया था। वायुसेना ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान उस समय हाईअलर्ट पर था, लेकिन बावाजूद इसके बालाकोट एयरस्ट्राइक को पूरा किया गया। इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए 6 हजार लोगों ने काम किया।


loader

बालाकोट हवाई हमले को लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है। ये हवाई हमला पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर किया गया था। वायुसेना ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान उस समय हाईअलर्ट पर था, लेकिन बावाजूद इसके बालाकोट एयरस्ट्राइक को पूरा किया गया। इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए 6 हजार लोगों ने काम किया।

ये बात "द लेसन लर्न्ट" फ्रॉम द ऑपरेशन नामक रिपोर्ट में कही गई है। इसमें ये भी कहा है कि छह में से पांच लक्ष्यों पर निशाना साधा गया था। इस रिपोर्ट में ऑपरेशन के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया है। ताकि भविष्य में अगर कोई ऑपरेशन का संचालन किया जाए, तो इससे मदद मिल सके। इसके अलावा इस रिपोर्ट पर वायुसेना की उच्च स्तरीय बैठक में भी चर्चा हुई है।

बता दें 14 फरवरी को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आत्मघाती हमला हुआ था। जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के ठिकाने पर हवाई हमला किया। इस हमले के बाद काफी चर्चा और बहस भी हुईं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन में पता चला है कि ऑपरेशन से पहले जो योजना बनाई जाती है असल में हूबहू वैसा नहीं हो पाता। लेकिन हम इस ऑपरेशन को अपने बैकअप प्लान से पूरा कर पाए हैं। मूल्यांकन में कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक बातें सामने आई हैं। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed