बड़ा फैसला: वायुसेना ने हवाई क्षेत्र पर लगे सभी अस्थायी प्रतिबंध हटाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से टकराव के चलते 27 फरवरी को वायुसेना में लगाए गए अस्थायी उड़ान प्रतिबंध को हटा लिया गया है। वायुसेना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उच्च सूत्रों का कहना है कि भारत के इस कदम से पाकिस्तान को भी ऐसा करने पर बाध्य होना पड़ेगा। इससे दक्षिण एशिया, पश्चिम आने-जाने वाली उड़ानों के समय में कटौती होगी, जिसमें दिल्ली भी शामिल है।
पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से विमान लंबे रास्तों के जरिए अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचते हैं जिसके कारण यात्रा का समय तीन घंटे बढ़ जाता है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा, '27 फरवरी 2019 को भारतीय वायु सेना द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र के सभी हवाई मार्गों पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को हटा दिया गया है।'
#Information : Temporary restrictions on all air routes in the Indian airspace, imposed by the Indian Air Force on 27 Feb 19, have been removed.
विज्ञापन विज्ञापन— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 31, 2019
एक सूत्र ने कहा, 'यह भारत का एक संकेत है कि वह सभी प्रतिबंधों को हटाना चाहता है और पाकिस्तान को भी ऐसा करना चाहिए। मोदी सरकार ने कार्यभार संभालते ही बड़ा कदम उठाया है। विदेशी एयरलाइंस अब संयुक्त राष्ट्र की विमानन इकाई अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) और वैश्विक एयरलाइन फोरम अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) के जरिए पाकिस्तान पर दबाव डालकर उससे प्रतिबंध हटवा सकते हैं।'
एक अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या वायुसेना के ट्वीट का मतलब यह है कि अब पाकिस्तान की अतंरराष्ट्रीय उड़ाने जो लाहौर से काठमांडू जाती हैं वह भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकती हैं? उन्होंने जवाब में कहा, 'तकनीकी रूप से हां। लेकिन यह आपसी सहमति का मामला है। हमने संकेत दिया है कि भारत को उड़ानों से कोई दिक्कत नहीं हैं। मगर इसके लिए पाकिस्तान को भी अपने हवाई क्षेत्रों को भारत सहित अतंरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए खोलना होगा।'
पाकिस्तान ने इसी हफ्ते अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों की उड़ान पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाकर 14 जून कर दिया था। इससे पहले पाकिस्तान ने प्रतिबंध की अवधि 20 मई करते हुए भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार करने की बात कही थी। 27 फरवरी को हवाई प्रतिबंध लगाए गए थे। जिसके कारण दिल्ली सहित दक्षिण एशिया से उड़ान भरने वाली उड़ानों को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए एक से डेढ़ घंटा अधिक उड़ान भरनी पड़ती है।
एयर इंडिया की दिल्ली से अमेरिका के पूर्वी तट तक जाने वाली नॉन स्टॉप फ्लाइट को बीच में उतरकर ईंधन भरना पड़ता है। जिसके कारण उड़ान का समय तीन घंटे बढ़ जाता है। इस प्रतिबंध के कारण सबसे ज्यादा छह करोड़ रुपये का नुकसान एयर इंडिया को हुआ है। बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। हालांकि 27 मार्च को पाक ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर बाकी सबके लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.