वायुसेना की मदद से बंगलूरू पहुंचा 3 टन कच्चा माल, बनेंगे सुरक्षा किट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण संकट की इस घड़ी में भारतीय वायुसेना मदद को आगे आई है। वायुसेना की ओर से ‘हर काम देश के नाम’ नामक पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत वायुसेना ने 3 टन कच्चा माल मुंबई से बंगलूरू पहुंचाया।
#हर_काम_देश_के_नाम- भारतीय वायु सेना के एक एएन-३२ बिमान ने ०८ अप्रैल २० को मुंबई से बैंगलोर के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उत्पादन के लिए आवश्यक ३ टन कच्चा माल पहुंचाया । यह कार्य कर्नाटक क्षेत्र में पीपीई के शीघ्र उत्पादन की सुविधा के लिए DRDO के समर्थन में पूरा किया गया। pic.twitter.com/G31XMsUcxy
— Indian Air Force (@IAF_MCC) April 10, 2020
यह माल निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उत्पादन के लिए लाया गया है। यह काम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से पूरा हुआ। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वायुसेना भी मदद कर रही है। वायुसेना का कहना है कि हालात के अनुसार वे कदम उठा रहे हैं। इसके लिए मंत्रालयों और संबंधित विभिन्न विभागों के साथ वायुसेना संपर्क में है। इसके लिए आपदा प्रबंधन सेल का भी गठन हुआ है, जिसमें देश के कई मालवाहक विमान और हेलिकॉप्टर भी काम पर लगाए गए हैं।