फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force carried out successful test firing of BrahMos missile from a Sukhoi-30 aircraft

सुखोई-30 से किया गया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, जहाज को बनाया निशाना

Fri, 30 Oct 2020 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 30 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force carried out successful test firing of BrahMos missile from a Sukhoi-30 aircraft
ब्रह्मोस मिसाइल (फाइल) - फोटो : Brahmos Aerospace

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को सुखोई-30 लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह स्वदेशी मिसाइल डीआरडीओ ने ने विकसित की है। इस मिसाइल से बंगाल की खाड़ी में एक जहाज को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षण के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 ने पंजाब में स्थित एक एयरबेस से उड़ान भरी थी और हवा में ही ईंधन भरने के बाद बंगाल की खाड़ी पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि यह ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल का इस तरीके का दूसरा सफल परीक्षण है।
विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने पंजाब के हलवारा एयरबेस से सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरी थी। विमान ने हवा में ईंधन भरने के बाद करीब 1.30 बजे इसने जहाज पर निशाना लगाया। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान विमान ने 3500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया। 

सैन्य अभ्यास के तहत नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल दागी

उधर, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में अपने पोत गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा से एक जहाज-रोधी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। नौसेना ने ऐसा एक अभ्यास के तहत किया जो भारत के आसपास रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में उसकी युद्धक तैयारियों को दर्शाता है।



नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने अधिकतम सीमा पर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता से निशाना बनाया। नौसेना ने ट्वीट किया, ‘भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा द्वारा दागी गई जहाज-रोधी मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में अधिकतम दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed