{"_id":"5cd250bfbdec22074a6ad6c3","slug":"indian-air-force-an-32-overran-runway-27-while-departing-from-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, भारतीय वायुसेना का विमान रनवे से आगे निकला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, भारतीय वायुसेना का विमान रनवे से आगे निकला
Wed, 08 May 2019 10:34 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 08 May 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का AN32 विमान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना का एएन 32 विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय रनवे को पार कर गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एयरफोर्स के अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे संख्या 27 से उड़ान भरते समय भारतीय वायुसेना का विमान मंगलवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर रनवे को पार कर गया। जिसके बाद से रनवे संख्या 27 को विमानों के परिचालन के लिए बंद कर दिया गया। विमान मुंबई से बंगलुरू के पास स्थित यहलांका एयरपोर्ट की उड़ान पर था।
25 अप्रैल- अंबाला कैंट के पास उड़ान भर रहे भारतीय वायुसेना के जगुआर विमान में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रिहायशी क्षेत्र से दूर खेतों में ड्रॉप टैंक गिराकर विमान को क्रैश होने से बचा लिया था। इसके कुछ क्षणों बाद ही विमान एयरफोर्स स्टेशन में सुरक्षित लैंड कर गया था।
31 मार्च- भारतीय वायु सेना का एक मिग 27 विमान राजस्थान में जोधपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मिग 27 यूपीजी विमान अपने नियमित मिशन पर था। विमान गोंडाना के नजदीक शिवगंज के सिरोही में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान दुर्घटना पर भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मिग-27 यूपीजी विमान ने उतरलाई एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी थी। उसके इंजन में कुछ खामी आ गई जिसके कारण वह जोधपुर से 120 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था।
8 मार्च - राजस्थान के बीकानेर जिले में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इस दुर्घटना में विमान का पायलट बच गया था। सेना के प्रवक्ता सोंबित घोष के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान मिग-21 बीकानेर में वायुसेना के नाल हवाई अड्डे से नियमित उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
27 फरवरी- पाकिस्तान के साथ हुई डॉगफाइट के दौरान भारतीय वायुसेना के जांबाज फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिनंदन ने अपने मिग 21 के साथ पाक वायुसीमा में घुसकर उसके एफ 16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान अभिनंदन का मिग 21 विमान भी दुर्घटना का शिकार हो गया था।
27 फरवरी- बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी विमानों के भारतीय सीमा में प्रवेश किए जाने के कुछ समय पहले ही भारतीय वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 6 वायुसैनिक शहीद हो गए थे।

Indian Air Force (IAF) aircraft AN-32 was departing for Yelahanka Air Force near Bengaluru, Karnataka. No injuries reported. Runway 27 at Mumbai Airport which it overran isn't available for operations https://t.co/71isOmOXmR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 8, 2019
पहले भी हो चुके हैं कई बड़े हादसे