फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force aircraft Jaguar crashed in Kutch Mundra

गुजरात में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Tue, 05 Jun 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Updated Tue, 05 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force aircraft Jaguar crashed in Kutch Mundra

गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्ट हुआ विमान अपने रुटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। इसने जामनगर से उड़ान भरी थी। पायलट एयर कमांडर संजय चौहान की इस घटना में मृत्यु हो गई है। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्ट हुआ विमान जामनगर एयर बेस से संबंधित था। यह बरेजा गांव के बाहरी इलाके में क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होते समय यह खुले खेत में चर रहे पशुओं से जा टकराया जिसमें पांच गायों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'इस क्रैश की वजह से एयर कमांडर चौहान को गंभीर चोटे आईं जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। खेत में चर रही पांच गायों की भी विमान की चपेट में आने से मौत हो गई।'  लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया, 'आज सुबह जगुआर विमान ने जामनगर से रुटीन ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी जो सुबह साढ़े दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को क्रैश में गंभीर चोटें आईं जिसे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले असम के माजुली द्वीप में वायुसेना के माइक्रोलाइट वायरस एसडब्ल्यू-80 हेलिकॉप्टर क्रैश हुई थी। इस दुर्घटना में दो पायलट्स विंग कमांडर जे जेम्स और विंग कमांडर डी वत्स की मौत हो गई थी। दोनों ही पायलट्स ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की थी जो नाकाम रही और हेलिकॉप्टर उत्तरी भाग के रेतिले बार में क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी थे। माना जा रहा है कि फाइटर जेट या तो तकनीकी खराबी की वजह से या फिर किसी पक्षी से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। असल कारणों का पता कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed