फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian agencies get Pakistan document verifying Hizbul Mujahideen chief Syed Salahudeena are officer of ISI

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का अधिकारी है हिजबुल आतंकी सलाहुद्दीन, दस्तावेज ने खोली पोल

Sun, 06 Sep 2020 10:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Sep 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Indian agencies get Pakistan document verifying Hizbul Mujahideen chief Syed Salahudeena are officer of ISI
सैयद सलाहुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलानी वाली पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकियों के बीच सांठगांठ की खबर से हर कोई वाकिफ है, लेकिन पाकिस्तान इसे हमेशा इनकार करता आया है। इस बार इस सच से जुड़ा एक पुख्ता दस्तावेज भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक नया दस्तावेज हासिल किया है, जो पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के साथ आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सलाहुद्दीन की निकटता की पुष्टि करता है।

विज्ञापन


यह दस्तावेज अक्टूबर में फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक से पहले भारत के हाथ लगा है। इससे उम्मीद की जा रहा है कि एफएटीएफ में पाकिस्तान पर शिकंजा थोड़ा और कस सकता है।
विज्ञापन



भारतीय एजेंसियों के हाथ जो दस्तावेज लगे हैं उसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को उनकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का अधिकारी बताया गया है। यह कागजात उसे पाकिस्तान में बिना रोक-टोक घूमने की इजाजत देने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई  का अधिकारी है सलाहुद्दीन!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निदेशक/कमांडिंग अधिकारी वजाहत अली खान के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि 'यह प्रमाणित है कि सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई, इस्लामाबाद) के साथ काम कर रहे हैं। वह इस विभाग के अधिकारी हैं। सलाहुद्दीन के वाहन का विवरण साझा करते हुए निर्देश है कि उन्हें सुरक्षा की मंजूरी दे दी गई है और अनावश्यक रूप से रोका नहीं जाना चाहिए।'

इस पत्र में यूसुफ शाह को हिजबुल मुजाहिद्दीन का अमीर यानी मुखिया बताया गया है। सैयद सलाहुद्दीन का एक नाम सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह भी है, उसके लिए जारी किया पत्र 31 दिसंबर, 2020 तक मान्य है।

भारत में फिर से पांव जमाने की कोशिश कर रहा हिजबुल
बता दें कि, यह पत्र ऐसे वक्त में सामने आया है जब हिजबुल मुजाहिद्दीन भारत में अपनी पकड़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी थी। सेना अधिकारी ने कहा था कि उत्तरी कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। ऐसा लगता है कि हिजबुल इस इलाके में अपना बेस दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा है।

यूनाइटेड जिहाद काउंसिल का भी प्रमुख है सलाहुद्दीन
सैयद सलाहुद्दीन, हिजबुल मुजाहिद्दीन का प्रमुख होने के अलावा, वह संयुक्त जिहाद परिषद (यूजेसी) का भी प्रमुख है जो कई आतंकवादी समूहों का पैतृक संगठन है। यूजेसी में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं।


एफएटीएफ में पाक की मुश्किल बढ़ाएगा यह दस्तावेज
भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल के आईएसआई के साथ संबंधों के स्पष्ट प्रमाण मिलने से भारतीय एजेंसियां बहुत उत्साहित हैं। भारतीय एजेंसियों का मानना है कि इस दस्तावेज से एफएटीएफ में पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने में मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed