फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india world biggest arms importer said sipri report impact of modi government self reliance in defence

SIPRI: दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार रहा भारत, पर PM मोदी के 'आत्मनिर्भर' का जबरदस्त असर, जानें कैसे

Tue, 14 Mar 2023 09:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Mar 2023 09:13 AM IST
सार

भारत में हथियारों के निर्माण पर जोर का ही असर है कि इस बार के बजट में भारतीय हथियारों को खरीदने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। 

विज्ञापन
india world biggest arms importer said sipri report impact of modi government self reliance in defence
भारत हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Sipri) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013-17 और 2018-22 के बीच भारत की हथियार खरीद में 11 प्रतिशत की कमी आई है, इसके बावजूद भारत हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार देश बना हुआ है। बीते पांच सालों में दुनिया में जितने हथियार खरीदे गए, उनमें से 11 प्रतिशत अकेले भारत ने खरीदे। सऊदी अरब (9.6 फीसदी) खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इनके बाद कतर (6.4%), ऑस्ट्रेलिया (4.7%)  और चीन (4.7%) का नंबर आता है। 

विज्ञापन


मोदी सरकार के मेक इन इंडिया का दिखा बड़ा असर
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के हथियार खरीद में आई कमी की वजह मेक इन इंडिया प्रोग्राम है, जिसके तहत भारत सरकार का जोर हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर है। बीते चार से पांच सालों में भारत ने हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। जिसमें भारत में निर्मित हथियारों के लिए अलग बजट का प्रावधान, रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करना और कई हथियारों की खरीद पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम शामिल हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नहीं झुका भारत: करोड़ों डॉलर के रूसी हथियार खरीदे, पश्चिमी देशों के अभूतपूर्व दबाव के बावजूद दिए ऑर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हथियारों के निर्माण पर जोर का ही असर है कि इस बार के बजट में भारतीय हथियारों को खरीदने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। गौरतलब है कि बीते तीन सालों में इसमें लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। तीन साल पहले भारत में निर्मित हथियारों और अन्य सामान की खरीद के लिए बजट में 51 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान था, जिसे अगले साल बढ़ाकर 70 हजार करोड़ और फिर 84 हजार करोड़ रुपए किया गया। अब यह बढ़कर एक लाख करोड़ रुपए हो गया है। 

सोमवार को ही रक्षा राज्य मंत्री अजट भट्ट ने राज्यसभा में बताया कि साल 2018-19 में रक्षा बजट में विदेशी खरीद 46 फीसदी से कम होकर 36.7 फीसदी हो गई है। साल 2024-25 तक भारत ने एक लाख 75 हजार करोड़ रुपए के भारतीय हथियार खरीदने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही निर्यात को बढ़ाकर 35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 

अमेरिका सबसे बड़ा हथियार निर्यातक
सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है, जो दुनिया के कुल हथियार निर्यात का 40 फीसदी निर्यात करता है। अमेरिका के बाद रूस दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है, जो 16 फीसदी हथियार निर्यात करता है। इनके बाद फ्रांस (11 फीसदी), चीन (5.2 फीसदी) और जर्मनी (4.2 फीसदी) का नंबर आता है। साल 2013 के बाद से अमेरिकी के हथियार निर्यात में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रूस के हथियार निर्यात में 31 फीसदी की कमी हुई है। 


रूस के हथियारों पर कम हुई भारत की निर्भरता
रिपोर्ट में एक और अहम बात है, वो ये है कि भारत की रूस के हथियारों पर निर्भरता कम हुई है। भारत का रूस से हथियार आयात 37 प्रतिशत तक घटा है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर कई प्रतिबंध लगे हैं, जिसके चलते रूस के हथियार निर्यात में भी कमी आई है। साथ ही अमेरिका के सहयोगी देश भी यूक्रेन युद्ध के चलते रूस के हथियार खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 

युद्ध के चलते यूक्रेन के हथियार खरीद में भी तेजी आई है। साल 2022 में यूक्रेन दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा, जबकि 2018-22 के दौरान यूक्रेन दुनिया का 14वां सबसे बड़ा हथियार आयातक देश था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed