फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India bought arms worth 13 billion billion dollars from Russia in the last 5 years

नहीं झुका भारत: करोड़ों डॉलर के रूसी हथियार खरीदे, पश्चिमी देशों के अभूतपूर्व दबाव के बावजूद दिए ऑर्डर

Tue, 14 Feb 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 06:54 AM IST
विज्ञापन
India bought arms worth 13 billion billion dollars from Russia in the last 5 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Reuters
भारत ने पिछले 5 साल में अपने मित्र देश रूस से 13 सौ करोड़ डॉलर के हथियार खरीदे। सैन्य उपकरणों के लिए 1 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा के ऑर्डर भी दिए हैं। रूसी केंद्रीय सैन्य तकनीकी सहयोग सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगायेव ने कहा, भारत पर अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश अभूतपूर्व दबाव डाल रहे थे, लेकिन वह हमारा मुख्य साझेदारी बना रहा। वहीं एक साल पहले यूक्रेन में शुरू हुए विशेष सैन्य ऑपरेशन के विरोध में पश्चिमी देशों ने उस पर हथियारों समेत कई पाबंदियां लगाईं लेकिन भारत के लिए रूस दुनिया में सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश बना रहा। शुगायेव ने बताया कि इस समय रूस के पास कुल ऑर्डर में से 20% अकेले भारत के हैं। पाबंदियों के बावजूद भारत, चीन और कुछ दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों ने अपने हितों को महत्व दिया और रूस से हथियार खरीदते रहे।
विज्ञापन


भारत के लिए बना रहा एस-400
इस समय रूस एस-400 का निर्माण भारत के लिए कर रहा है। इस सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली के लिए भारत से मिले ऑर्डर समय पर पूरा करना उसकी प्राथमिकता है। बेंगलूरू में हो रही 14वीं अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रदर्शनी में भी रूस 200 तरह के हथियारों व सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित कर रहा है। वहीं भारत खरीद के लिए उपयुक्त लड़ाकू विमानों की खोज में है। वह नागरिकों के लिए जेट इंजन विमानों का सौदा भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed