फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India witnessing transitional phase towards self reliance in defence sector Rajnath singh

Defence Minister: राजनाथ सिंह बोले- रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के दौर से गुजर रहा भारत, वरिष्ठ अधिकारियों से कही ये बात

Wed, 13 Jul 2022 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 05:53 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें 35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है।
 

विज्ञापन
India witnessing transitional phase towards self reliance in defence sector Rajnath singh
नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में डीपीएसयू की वर्कशॉप को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ट्विटर/रक्षा मंत्री कार्यालय

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक संक्रमणकालीन दौर देख रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए कि उनकी कंपनिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें 35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास जताया कि रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) 70-80 प्रतिशत के योगदान के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सीएमडी (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) और एनओडी (गैर-आधिकारिक निदेशक) से काम करने का आग्रह किया। बयान के मुताबिक उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनकी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में जगह मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध किया, जिसमें रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 के तहत रक्षा उपकरणों और प्लेटफार्मों की अधिग्रहण प्रक्रिया को सरल बनाना, स्वचालित और सरकारी मार्ग के तहत एफडीआई सीमा को 74 प्रतिशत तक और 100 प्रतिशत तक बढ़ाना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed